Fight in Flight: तुर्की से मैनचेस्टर जा रही जेट2 की एक फ्लाइट में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसके चलते हालात इतने बिगड़ गए कि विमान को बीच रास्ते में ही बेल्जियम की राजधानी Brussels में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ गई. इस घटना का एक नया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति विमान की गली में खड़ा था और उसने एक महिला का मोबाइल छीनने की कोशिश की. जो पूरी घटना की रिकॉर्डिंग करने की कोशिश कर रही थी. इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक दूसरे यात्री ने बीच-बचाव करने की कोशिश भी, लेकिन उसी दौरान एक महिला चिल्लाती सुनाई देती है कि उसे छोड़ दो. इसके बाद पहले वाले व्यक्ति ने दूसरे यात्री का चश्मा उतार लिया और फिर मामला ज्यादा बिगड़ गया. दोनों यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और फिर इस घटना में कई लोग इसमें शामिल हो गए. जहाज में सवार कुछ यात्रियों का कहना है कि झगड़े में शामिल एक व्यक्ति ने शराब ज्यादा पी रखी थी और कथित तौर पर वह नस्लभेदी टिप्पणी कर रहा था, जिसके चलते तनाव बढ़ा.
जहाज में जंग
मारपीट के दौरान एक व्यक्ति ने दूसरे को पकड़कर जकड़ लिया, जिसकी वजह से विमान में बैठे परिवार और बुजुर्ग यात्री डर गए. गवाहों के अनुसार सीटों पर खून के निशान दिखे और फर्श पर दांत तक पड़े दिख रहे थे. इस घटना में कुछ यात्रियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार भी दिया. पूरी घटना के बाद विमान को ब्रसेल्स में उतरा गया, जहां पर पुलिस ने विमान में चढ़कर दो लोगों को हिरासत में ले लिया. इसके बाद विमान ने दोबारा से उड़ान भरी और मैनचेस्टर पहुंचा.
जहाज में बिगड़े हालात
एक यात्री के अनुसार हालात बहुत बिगड़ गए थे की लोग डरे हुए थे और जहाज में माहौल पूरी तरह अराजक हो गया था. वहीं एक दूसरे यात्री ने बताया कि कुछ लोगों ने नस्लवाद के खिलाफ खड़े होकर दूसरों की मदद की और उन्होंने केबिन क्रू की भी सराहना की, जिन्होंने इस स्थिति को शांत करने की कोशिश की थी. घटना के बाद पायलट ने बाद में बताया कि 30 साल के करियर में उन्होंने गिनी-चुनी बार ही इमरजेंसी लैंडिंग की है और इतनी हिंसक घटना पहले कभी नहीं देखी है. एयरलाइन की तरफ से इस व्यवहार को शर्मनाक बताते हुए और कहा उन्होंने इस घटना में शामिल लोगों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जाएगा.
