Tarique Rahman Oath Ceremony 2026: बांग्लादेश की राजनीति में हमेशा से ही दो बड़े परिवारों का बोलबाला रहा है. शेख परिवार और जिया परिवार. लेकिन अब जिया परिवार ने इतिहास रच दिया है.पिता राष्ट्रपति, मां प्रधानमंत्री और अब बेटा PM. ये कोई फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है जो बांग्लादेश को नई दिशा दे सकती है. तारिक रहमान, जो 17 साल लंदन में निर्वासन में रहे, अब देश की कमान संभालने को तैयार हैं. उनकी पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने फरवरी 2026 के चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल की. ये चुनाव 2024 की उस छात्र-क्रांति के बाद हुए, जिसमें शेख हसीना की सरकार उखड़ गई थी.
Add Zee News as a Preferred Source
