Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली भारत और पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप के मैच के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खलबली मच गई. कोहली का वीडियो तेजी से वायरल हुआ. अब विराट और अनुष्का दोनों वृंदावन में प्रमानंद महाराज जी के यहां पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो छाए हुए हैं. दिलचस्प बात ये है कि स्टार प्लेयर यहां किसी स्पेशल ट्रीटमेंट के साथ नहीं दिखे. आम आदमी की तरह भीड़ में बैठकर विराट और अनुष्का ने प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन किए.
अधिकतर महाराज जी के यहां दिखते हैं विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पिछले कुछ महीनों से भक्ति में डूबे हुए हैं. वह लग्जरी लाइफ से दूर शांति में प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने पहुंचते हैं. एक बार फिर उनके प्रेमानंद जी के यहां के वीडियो और तस्वीरें फिर से इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं. अनुष्का को कुर्ता सेट में देखा जा सकता है, जबकि विराट हल्के नीले रंग की शर्ट और सफेद पैंट में दिख रहे हैं. दोनों ने तिलक और तुलसी की माला पहनी हुई है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है.
फैंस का जीता दिल
प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन में शामिल होते हुए कपल की एक तस्वीर वायरल हुई और नेटिज़न्स ने इस पर रिएक्ट किया है. एक यूज़र ने यह कहते हुए लिखा, ‘आज इंटरनेट पर सबसे खूबसूरत तस्वीर, अनुष्का विराट वृंदावन पहुंचे.’ एक और यूज़र ने कपल का एक वीडियो शेयर किया. एक फैन ने लिखा, ‘उनकी सादगी और विश्वास उन्हें और भी तारीफ के काबिल बनाता है.’
(@Mostlykohli) February 17, 2026
(@Thakurabhay_AS3) February 17, 2026
ये भी पढ़ें.. T20I में चेज हो चुका 259 का टारगेट, गेंदबाजों पर मिसाइल की तरह बरसा था ये बल्लेबाज
अकाय के जन्मदिन के बाद पहली मुलाकात
इंडिया टुडे के मुताबिक, विराट और अनुष्का सुबह करीब 5:30 बजे केली कुंज आश्रम में जाने-माने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंचे. वे वहां करीब एक घंटे तक रहे, महारज जी के दर्शन किए. प्रेमानंद जी से उनकी मुलाकात खास थी क्योंकि यह उनके बेटे अकाय के जन्मदिन के बाद वह पहली बार आए. अनुष्का और विराट ने 2017 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं. वामिका का जन्म 2021 में हुआ था, जबकि अकाय का जन्म 15 फरवरी, 2024 को हुआ था.
