News in Brief

भारत और नीदरलैंड के बीच थोड़ी है देर में जबरदस्त मुकाबला है. टीम इंडिया पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. आज भारतीय टीम लीग मैच का अपना आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी और जीत के साथ इस अभियान की समाप्ति करना चाहेगी. टीम इंडिया को ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज इस विश्व कप के दौरान तबाही मचाने वाले ईशान किशन के पास आज जबरदस्त मौका होगा.दरअसल, ईशान के पास आज भारत के रन मशीन विराट कोहली और केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा. बता दें कि दोनों ही स्टार बल्लेबाजों के नाम पर टी20 विश्व कप के एडिशन में लगातार 3 अर्धशतक जड़ने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम है. खास बात ये है कि ईशान किशन के पास इस बार ये अनोखा कीर्तिमान रचने का मौका है और अगर वह आज के मुकाबले में फिफ्टी ठोक देते हैं, तो वह इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे.

किंग कोहली है नंबर 1
भारत के स्टार बल्लेबाज जिन्हें रन मशीन और किंग कोहली के नाम से भी जाना जाता है. दरअसल, विराट कोहली के नाम पर लगातार 3 पचासा जड़ने का रिकॉर्ड है. कोहली ने इस रिकॉर्ड की शुरुआत साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 82 रनों की पारी के साथ की और उसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में 92 रनों की पारी. भारत सेमीफाइनल में हार गई थी फिर कोहली ने साल 2021 विश्व कप की शुरुआत में पाकिस्तान के खिलाफ पचासा जड़कर ये कीर्तिमान स्थापित किया.

केएल राहुल के नाम खास रिकॉर्ड
इस मामले में केएल राहुल का नाम दूसरे नंबर पर है. राहुल ने साल 2021 में अफगानिस्तान के खिलाफ पचासा ठोक कर इस अभियान की शुरुआत की. उसके बाद उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाई  और फिर उसी साल नामीबिया के खिलाफ अर्धशतक जड़कर उन्होंने कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की. हालांकि, राहुल भी कोहली का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या ईशान कर पाएंगे बराबरी?
भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने मौजूदा विश्व कप में 2 अर्धशतक लगाए हैं. बता दें किशन ने सबसे पहले नामीबिया के खिलाफ पचासा लगाया और फिर पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 77 रनों की तूफानी पारी खेली. अब किशन के सामने आज के मैच में कोहली और राहुल के इस रिकॉर्ड की बराबरी करने का जबरदस्त मौका होगा.अगर किशन आज नीदरलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगा देते हैं, तो वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

ये भी पढ़ें: IPL के बाद इस लीग में तबाही मचाएंगे ये खूंखार भारतीय खिलाड़ी, अभिषेक ही नहीं इन स्टार खिलाड़ियों से सजी है लिस्ट