
America News: अमेरिका में एक 25 साल के भारतीय आदमी को गिरफ्तार किया गया है. इस युवक ने अपने ट्रक से तीन गाड़ियों को टक्कर मार दिया था जिसकी वजह से एक आदमी की मौत हो गई है. आरोपी की पहचान सुखदीप सिंह के तौर पर हुई है. US अधिकारियों ने कहा कि वह यूनाइटेड स्टेट्स इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) की कस्टडी में है, क्योंकि वह न सिर्फ गलत तरीके से गाड़ी चला रहा था बल्कि वो गैर-कानूनी तरीके से अमेरिका में रह भी रहा था.
कहां हुआ हादसा?
यह जानलेवा हादसा इंडियानापोलिस के ठीक पश्चिम में हेंड्रिक्स काउंटी, इंडियाना में हुआ था, चश्मदीदों के मुताबिक दोपहर के आस-पास उसका सेमी-ट्रक एक सफेद पिकअप के साइड से टकरा गया. उसने पहले रेड लाइट तोड़ी थी. एक चश्मदीद, केट ब्रीडलव ने कहा कि वह चौराहे से गुजरा और वहां से गुजर रहे इलेक्ट्रिक ट्रक को टक्कर मार दी. उसने दावा किया कि वह खुद बाल-बाल बची और जल्दी से पिकअप में बैठे पीड़ित को देखने के लिए दौड़ी. हालांकि इस टक्कर की वजह से 64 साल की टेरी शुल्त्ज की मौके पर ही मौत हो गई.
खतरनाक होता है ट्रक चलाना
डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) ने बताया कि यह हादसा इंडियाना में एक और गैर-कानूनी विदेशी के सेमी-ट्रक चलाने से चार बेगुनाह लोगों की मौत के दो हफ्ते से भी कम समय बाद हुआ है. गैर-कानूनी विदेशियों के लिए जो अक्सर हमारे ट्रैफिक कानून या इंग्लिश भी नहीं जानते, अमेरिका की सड़कों पर सेमी-ट्रक चलाना बहुत खतरनाक है.
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक सिंह को 2018 में US बॉर्डर पार करते हुए पकड़ा गया था और उस समय वह नाबालिग था लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया था. उसे 1997 के फ्लोर्स कंसेंट डिक्री के तहत US में छोड़ा गया था, जिसके तहत यह जरूरी था कि जो बच्चे गैर-कानूनी तरीके से बॉर्डर पार करते हैं, उन्हें हिरासत में लेने के बजाय उनके माता-पिता या बड़े रिश्तेदार को सौंप दिया जाए. हालांकि वो बाद में फिर बॉर्डर पार करके घुस गया था. इससे पहले अगस्त 2025 के एक और हाई-प्रोफाइल मामले में एक भारतीय आदमी हरजिंदर सिंह की ट्रक ने भी टक्कर मार दी थी. जिसकी वदब से तीन लोगों की मौत हो गई थी.
