News in Brief

Asia Cup Rising Stars: एसीसी महिला ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत ए ने शानदार प्रदर्शन किया. उसने श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. शुक्रवार को बैंकॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में पहले सेमीफाइनल में भारत ने 5 विकेट से मैच को जीत लिया. अब उसका मुकाबला खिताबी मैच में पाकिस्तान या बांग्लादेश से होगा. फाइनल मैच 22 फरवरी को होगा.

राधा का ऑलराउंड प्रदर्शन

विमेन इन ब्लू के लिए जीत की मुख्य वजह कैप्टन राधा यादव रहीं. उन्होंने पहले गेंद से कमाल दिखाया और फिर बल्ले से भी कमाल दिखाया. उन्होंने पहली पारी में 3.4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल कर लिए. इसके बाद रन चेज में राधा ने 18 गेंदों में नाबाद 31 रन की पारी खेली. भारतीय कप्तान को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

 

 

श्रीलंका की बैटिंग फेल

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के बाद श्रीलंका A को कोई भी मोमेंटम बनाने में मुश्किल हुई. राधा यादव, प्रेमा रावत, तनुजा कंवर और मिन्नू मणि की इंडियन स्पिन चौकड़ी ने श्रीलंकाई बैटिंग लाइनअप को तहस-नहस कर दिया. श्रीलंका की शुरुआत खराब रही. हंसिमा करुणारत्ने (14) को तनुजा कंवर ने जल्दी आउट कर दिया. संजना कविंदी (35 गेंद में 31 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से सपोर्ट की कमी साफ दिखी. शशिनि गिमहनी ने 22 रनों का योगदान दिया. श्रीलंका ए की टीम आखिरकार 19.4 ओवर में 118 रन पर आउट हो गई.

ये भी पढ़ें: Explained: क्या है टीम इंडिया की कमजोरी, सुपर-8 में सूर्या की सेना पर ‘ग्रहण’, कैसे फंसे गौतम गंभीर?

भारतीय गेंदबाजों का कहर

राधा यादव सबसे अच्छी बॉलर रहीं, जिन्होंने 19 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें प्रेमा रावत (4 ओवर में 2/9) और तनुजा कंवर (4 ओवर में 2/21) का शानदार साथ मिला. इन तीनों ने श्रीलंकाई मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी. मिन्नू मणि (3 ओवर में 1/21) ने विरोधी टीम की कप्तान अनुष्का संजीवनी का जरूरी विकेट लिया.

ये भी पढ़ें: बड़ा खुलासा: भारत के खिलाफ काम कर रहा था ‘बॉयकॉट गैंग’, पाकिस्तान के जाल में यूं फंसा था बांग्लादेश

भारत ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

119 रन के छोटे टारगेट का पीछा करते हुए भारत ए ने नंदिनी कश्यप (13) का विकेट जल्दी खो दिया, जिससे इंडिया का स्कोर 4.2 ओवर में 30/1 हो गया. यहां से वृंदा दिनेश (20 गेंदों पर 42 रन) और अनुष्का शर्मा (18 गेंदों पर 27 रन) ने 48 रन की अहम साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई. वृंदा और अनुष्का के आउट होने के बाद तेजा हसबनीस और मिन्नू मणि के विकेट के बावजूद राधा यादव (31*) ने भारत को सिर्फ 13.3 ओवर में पांच विकेट बाकी रहते जीत दिलाई.