News in Brief

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 22 फरवरी यानी रविवार को सुपर-8 का महा मुकाबला खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है. मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम अहमदाबाद पहुंचकर मैच की तैयारियों में जुट गई है. सुपर-8 की शुरुआत आज से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगी. यह 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल का रीमैच है. इस मुकाबले का विजेता सेमीफाइनल में जगह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाएगा. हालांकि, मुकाबले से ठीक पहले भारतीय टीम के लिए बड़ा अपडेट है. इस टी20 विश्व कप में भारत को कई खिलाड़ियों की बीमारी से परेशानी हुई है. जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण एक-एक मैच नहीं खेल पाए. वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल थे. 2026 टी20 विश्व कप से ठीक पहले हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और मोहम्मद सिराज को टीम में देर से शामिल किया गया. लेकिन अब सिराज को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लग गई है.

अमेरिका के खिलाफ खेला है मैच
खास बात ये है कि सिराज ने अमेरिका के खिलाफ भारत का पहला ग्रुप स्टेज मैच खेला और तीन विकेट भी लिए. अब, नेट सेशन के दौरान हार्दिक पांड्या की एक गेंद उनके बाएं घुटने पर जोर से लगी. शुक्रवार शाम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद कई रिपोर्टों के अनुसार, मोहम्मद सिराज इस घटना के बाद दर्द से कराह रहे थे. वे अभ्यास सत्र से लंगड़ाते हुए बाहर निकले.सिराज ने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है  वो भी अमेरिका के खिलाफ. अन्य मैचों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को उन पर तरजीह दी गई है.

हर्षित जैसे हुए चोटिल
टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय तेज गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही प्रैक्टिस सेशन के दौरान घुटने में चोट लगने की वजह से बाहर हुए थे. बता दें कि अब ठीक उसी तरह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी प्रैक्टिस के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण बाहर हुए हैं. अब उसी तरह मोहम्मद सिराज को भी चोट लग गई है. हालांकि, ये चोट हार्दिक पांड्या के शॉट खेलने से लगी है.

Add Zee News as a Preferred Source

लगातार किया शानदार प्रदर्शन 
इस बीच, भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने वरुण चक्रवर्ती का पूरा समर्थन करते हुए उन्हें एक अहम स्ट्राइक विकल्प बताया और साथ ही पूरी गेंदबाजी इकाई द्वारा बनाए गए सामूहिक दबाव के महत्व पर जोर दिया.रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर एट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा कि वरुण मौजूदा टी20 विश्व कप और टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.

मोर्कल ने जमकर की तारीफ
हालांकि, भारतीय गेंदबाजी कोच ने इस बात पर जोर दिया कि मिस्ट्री स्पिनर की प्रभावशीलता जसप्रीत बुमराह समेत अन्य गेंदबाजों के सहयोग पर निर्भर करती है.मोर्केल ने कहा, “वरुण हमारे लिए एक स्ट्राइक बॉलर हैं. उन्होंने विश्व कप में अब तक, और विश्व कप से पहले भी, शानदार प्रदर्शन किया है. बुमराह और विकेट लेने में सक्षम अन्य गेंदबाजों के साथ, वरुण हमारे लिए भरोसेमंद गेंदबाज हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘ये है असली डाउनफॉल’ अभिषेक शर्मा के खराब फॉर्म पर बहन कोमल हुई ट्रोलिंग का शिकार, बौखलाए फैंस ने लिखा…