
Donald Trump on Tariff: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ के मसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कल (शुक्रवार) को बड़ा झटका दिया था. ट्रंप की ओर से दुनिया भर देशों पर लगाए गए टैरिफ को गैरकानूनी करार देते हुए अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रपति के पास टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के हुए ट्रंप ने कल ही ऐलान किया कि वह सभी देशों पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे. इसके एक दिन बाद उन्होंने टैरिफ पर एक बड़ा ऐलान किया और कहा कि दुनिया के सभी देशों पर लगने वाला 10 फीसदी का टैरिफ बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया जाएगा.
दरअसल, ट्रंप ने दावा किया कि कई देशों अमेरिका को दशों से लूट रहे है और फायदा उठाते आ रहे हैं, लेकिन अब उनकी सरकार इन देशों को रोकने का काम कर रही है. ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह आने वाले वादे कुछ महीनों में नए-नए टैक्स तय करेंगे, जो पूरी तरीके से कानूनी होंगे. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार का मकसद अमेरिका को फिर से महान बनाना है.
ट्रंप का नया ऐलान
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर तुरंत लागू होकर उन देशों पर 10% वर्ल्डवाइड टैरिफ बढ़ाऊंगा, जिनमें से कई देश दशकों से बिना किसी बदले के (जब तक मैं नहीं आया!) U.S. को लूट रहे हैं, इसे पूरी तरह से मंजूर और कानूनी तौर पर टेस्ट किए गए 15% लेवल तक बढ़ा दूंगा. अगले कुछ महीनों में ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन नए और कानूनी तौर पर मंजूर टैरिफ तय करेगा और जारी करेगा, जो अमेरिका को फिर से महान बनाने के हमारे बहुत सफल प्रोसेस को जारी रखेगा.
यह भी पढ़ें: भारत-US ट्रेड डील कब होगी लागू? मार्च में साइन होने की संभावना, पीयूष गोयल ने समझौते पर दिया बड़ा संकेत
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को झटका
गौरतलब है कि शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ के मामले पर झटका दिया और स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय आपातकाल के लिए रखे गए नियमों का इस्तेमाल किया और टैरिफ लगाकर अधिकार का उल्लंघन किया है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के टैरिफ को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाला ‘भारतीय दिमाग’ कौन? नील कत्याल की पूरी कहानी, जिसने व्हाइट हाउस की ताकत को ललकारा

