पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दिवंगत सांसद रिकी एंड्रयू जे. सिंगकॉन को श्रद्धांजलि अर्पित की
एमडीओएनईआर परामर्श समिति की बैठक में एक मिनट का मौन रखा गया
प्रविष्टि तिथि: 12 MAR 2026 8:35PM by PIB Delhi
उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शिलांग (मेघालय) से सांसद और ‘वॉइस ऑफ द पीपल’ पार्टी के नेता रिकी एंड्रयू जे. सिंगकॉन के असामयिक निधन की याद में एक मिनट का मौन रखा।

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज नई दिल्ली में स्थित संसद एनेक्सी में आयोजित पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय (एमडीओएनईआर) की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में शिलांग (मेघालय) से संसद सदस्य और वॉयस ऑफ द पीपल पार्टी के नेता रिकी एंड्रयू जे. सिंगकॉन के असामयिक निधन पर एक मिनट का मौन रखा।

डॉ. सिंगकॉन सलाहकार समिति के सदस्य भी थे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उन्हें एक अत्यंत सक्रिय सदस्य के रूप में याद किया, जो पूर्वोत्तर के विकास और प्रगति के लिए पूरी तरह से समर्पित थे और समिति की चर्चाओं के दौरान अक्सर रचनात्मक सुझाव देते थे। समिति ने उनके परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।
During the Parliamentary Consultative Committee meeting of @MDoNER_India, Hon’ble Minister Shri @JM_Scindia and fellow Hon’ble Members of Parliament observed a moment of silence to pay tribute to the late Shri Ricky AJ Syngkon, honouring his service and contributions. pic.twitter.com/DT3mO32Mbp
— Office Of JM Scindia (@Officejmscindia) March 12, 2026
*****
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2239359) आगंतुक पटल : 7
