News in Brief

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) का हर कोई फैन है. विराट कोहली भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बहुत पॉपुलर हैं. इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर सारा टेलर (Sarah Taylor) और विराट कोहली (Virat Kohli) का किस्सा भी काफी चर्चित रहा है. सारा का आज 32वां जन्मदिन है. साल 2014 में इंग्लैंड दौरे पर आए विराट कोहली एक बार सारा से मिलने सुबह पांच बजे ही उनके कमरे में पहुंच गए थे.

कैसे हुआ खुलासा? 

इस बात का खुलासा सारा टेलर की साथी खिलाड़ी केट क्रॉस ने किया था. केट क्रॉस ने एक ट्वीट किया था, जिसमें सारा टेलर को टैग करते हुए उन्होंने कहा, ‘पांच साल पहले, जब विराट कोहली तुमसे मिलना चाहते थे.’ इस ट्वीट के साथ क्रॉस ने कोहली की एक फोटो भी शेयर की है, जिसमे वे इंग्लिश महिला क्रिकेटरों के साथ मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं.

सुबह पांच बजे सारा के कमरे में पहुंचे कोहली 

इंग्लैंड की एक महिला क्रिकेटर केट क्रॉस के मुताबिक सारा टेलर से मिलने के लिए खुद विराट कोहली सुबह पांच बजे उनके कमरे में पहुंच गए थे. सारा टेलर ने केट क्रॉस के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, ‘आज तक कभी मुझे ऐसा वेकअप कॉल नहीं मिला, जब मुझे सुबह पांच बजे ब्रेकफास्ट के लिए बोला जाए’. क्रॉस की इस तस्वीर में विराट कोहली सारा टेलर और क्रॉस के साथ दिख रहे हैं.

सारा के पसंदीदा क्रिकेटर हैं कोहली

बता दें कि इंग्लैंड के लिए सारा टेलर ने 126 वनडे में 4056 रन, 90 टी 20 में 2177 रन और 10 टेस्ट में 300 रन बनाए. तीनों प्रारूप में उन्होंने विकेटकीपर के रूप में 232 शिकार किए जो कि रिकॉर्ड दर्ज किया है. मगर 2019 में तनाव के चलते सारा ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया. एक इंटरव्यू में सारा टेलर ने कहा था कि विराट कोहली उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं.