
Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद में लाठी डंडों से पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गयी है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है. लोगों में इस घटना के रोष है
दरअसल, औरंगाबाद के गोह थाना क्षेत्र के सरसौल गांव में लाठी डंडों से पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. इस मामले को लेकर परिजनों ने बताया कि बीती रात साढ़े आठ बजे के करीब किसी ने फोन करके उनके लड़के बुलाया था, जिसके बाद वो घर लौट नहीं आया. आज सुबह युवक का शव बधार में फेंका मिला.
शव मिलने के बाद परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस फ़िलहाल इस समय ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसने युवक को फोन करके बुलाया था.
इस मामले पर एसपी सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि इस मामले को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हम अभी भी रिपोर्ट का इंतजार कर रहें हैं. जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायगा.
ये भी पढ़ें- धनबाद: ब्लैक के बाद अब व्हाइट फंगस ने दी दस्तक, डॉक्टर बोले-पैनिक होने की जरूरत नहीं
वहीं, युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.वो पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहें हैं. आसपास के लोगों में इस घटना को लेकर रोष है.
(इनपुट: मनीष)
