News in Brief

Baran: बारां शहर के कोटा रोड स्थित नगर परिषद द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौशाला में अनियमितताओं को लेकर आक्रोश जताते हुए गौरक्षा दल के सदस्यों ने नारेबाजी कर विरोध जताया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते दिनों में 8-10 गायों को श्वानों ने घायल कर दिया, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

गौरक्षा दल के पदाधिकारियों ने बाद में नगर परिषद के आयुक्त मनोज मीणा से मिलकर उनके समक्ष भी विरोध दर्ज करवाया व शीघ्र ही गायों की सुरक्षा की व्यवस्था की मांग की.

ये भी पढ़ें-Oxygen Plants से हटेगा जिला प्रशासन का पहरा! धीरे-धीरे अब हालात कंट्रोल में

दरअसल, भाजपा शहर अध्यक्ष तथा गौरक्षा दल के पदाधिकारी महावीर नामा ने बताया कि यहां कोटा रोड स्थित नगर परिषद द्वारा संचालित श्री कृष्ण गौशाला में अनदेखी और लापरवाही के चलते श्वानों द्वारा करीब 8-10 गायों को बीते दिनों में  घायल कर दिया गया. इससे उनकी मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया है कि आज भी एक नंदी को श्वानों ने घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए यहां पशु चिकित्सालय में लाया गया है और उसकी भी हालत खराब है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस मामले में पूर्व में भी आगाह किया था. लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया. जिसके चलते गोपालन मंत्री के गृह जिले में गायों की रक्षा नहीं हो पा रही है.

ये भी पढ़ें-‘Pilot With People’ कार्यक्रम के जरिए सेवा कार्य जारी, नोहर में वितरित किये गए N-95 मास्क

उन्होंने कहा कि गौशाला में स्वान घुस जाते हैं और गायों को घायल करते हैं. यह विडंबना है कि इनकी रक्षा नगर परिषद नहीं कर पा रही है.

(इनपुट-राम मेहता)