News in Brief

Jaipur : बारां ज़िला कलेक्टर राजेन्द्र विजय (Baran Collector Rajendra Vijay) पर ग्राम विकास संकेत डे पर थप्पड़ जड़ने के आरोप लग रहे हैं. जिला कलेक्टर के क्वारंटाइन सेंटर पर निरीक्षण के दौरान यह घटना बताई जा रही है. हालांकि जिला कलेक्टर ने थप्पड़ मारने की इस घटना को गलत बताया है. खेर इस बात का पता जांच में चल जाएगा कि कौन सच्चा कौन झूठा, लेकिन VDO (Village Development Officer) के विरोध के बाद थप्पड़काण्ड कि गूंज अब जयपुर तक पहुच गई है. ज़िला कलेक्टर के थप्पड़काण्ड की रिपोर्ट पंचायतीराज विभाग को भेजी है. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan Corona Update: 24 घंटे में आए 14,289 नए केस, Jaipur बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

जिला कलेक्टर को निलंबित करने की मांग-
इस घटना के बाद अब ग्राम विकास अधिकारियों में काफी रोष है. ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद ने हड़ताल की घोषणा (VDO Strike) करते हुए पूरी तरह से काम बंद कर दिया है.सभी सरकारी व्हाटसअप ग्रुप से लेफ्ट हो गए है. उनका कहना है कि कलेक्टर को निलंबित किया जाए. दूसरी तरफ ज़िला कलेक्टर ने ज़ी मीडिया से फ़ोन पर बातचीत में कहा कि मैंने थप्पड़ नहीं मारा, कंधे पर हाथ रखकर ग्राम विकास अधिकारी को समझाया था, वहां कई तरह की अव्यवस्था मिली थी. 

जाने, कब क्या हुआ- 
ज़िला कलेक्टर राजेन्द्र विजय शुक्रवार को भंवरगढ़ पंचायत में कोरेंटिन सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इस दौरान जिला कलेक्टर को वहां कई तरह की अव्यवस्था दिखी. इस दौरान उन पर यह आरोप लगाया जा रहा है कि निरीक्षण के समय जिला कलेक्टर ने ग्राम विकास अधिकारी संकेत डे पर थप्पड़ जड़ दिया. जबकि दूसरी तरफ जिला कलेक्टर राजेंद्र विजय यह कह रहे हैं कि मैंने उन्हें कंधे पर हाथ रखकर ही समझाया था. वहां कोई दूसरा उच्च अधिकारी नहीं था. इसलिए मैंने उनसे बात की. जबकि संकेत का यह कहना है कि वहां ना तो उस समय वहां कोई मरीज था और ना ही क्वारंटाइन सेंटर पर कोई व्यवस्था थी अब ऐसे में पूरा मामला पंचायती राज विभाग पर जा पहुंचा है जांच रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि कौन सच्चा और कौन झूठा. 

ये भी पढ़ें-केंद्र सरकार से मिल रही Covid-19 मदद में किस नंबर पर है Rajasthan, पढ़ें बड़ा खुलासा

इस पूरे मामले पर सरपंच संघ ने भी विरोध जताया है. संघ के अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल का कहना है कि जिला कलेक्टर पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए.