News in Brief

Bettiah: बेतिया की नौतन पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने चोरी की आधा दर्जन बाइक, एक कार, दो मोटर और गाड़ी खोलने के कई औजार के साथ पांच अंतरराज्यीय वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की थी. 

इसको लेकर नौतन थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बरियारपुर के अनिल कुमार राम के घर पर कुछ अपराधिक किस्म के लोग इकट्ठा हुये हैं, जो चोरी का सामान लाकर उसके पार्ट पुर्जे को खोल कर बिक्री करते हैं. जिनका नेटवर्क सीमावर्ती यूपी और नेपाल से जुड़ा हुआ हो सकता है. जहां चोरी के वाहन की बिक्री का धंधा किया जाता है. जिस पर हमने त्वरित कार्रवाई की. 

पुलिस ने बरियारपुर बीन टोली गांव पहुंचकर घेराबंदी कर अनिल कुमार राम के घर से रियारपुर बीन टोली के अनिल कुमार राम, गुडू राम, सुनील मुखिया लक्ष्मीपुर कौवाहा थाना सिरिसिया के रविन्द्र कुमार और फतेपुर योगापट्टी के राजेश कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस ने चोरी के 6 बाइक, एक कार, दो बड़ा मोटर और यंत्र-तंत्र भी बरामद किये. 

आरोपियों ने अभी तक पुलिस को भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया है. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर के आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ेंः शहीद राजेंद्र सिंह की पत्नी का हुआ निधन, CM नीतीश कुमार ने व्यक्त किया शोक

वाहन चोरी की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने जिले भर में सभी थानों को अलर्ट कर सघन चेकिंग अभियान के साथ छापेमारी और गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. इस दौरान उन्होंने ने भी इस गिरफ्तारी को एक बड़ी कामयाबी बताया है.

(इनपुट: इमरान)