
Bhilwara: भीलवाड़ा में त्रिस्तरीय लॉकडाउन के तहत गुरुवार को पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अचानक सड़क पर आई लोगों की भीड़ को खदेड़ा और इधर-उधर बिना कारण ही घूमते मिले लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा गया.
यह भी पढे़ं- Bhilwara: जल्द खत्म होगी Oxygen की किल्लत, Mahatma Gandhi Hospital में लगेगा प्लांट
एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा (Gajendra) ने कहा कि हर गली मोहल्ले में किराने की दुकान होती है और सब्जी वाले ही आते हैं, लेकिन हर कोई शहर की ओर खरीदारी करने के लिए आता है. इनपर रोक लगाने के लिए आज कार्रवाई की गई. पुलिस ने वाहन चालकों के वाहन को जब्त कर चालान बना कर जुर्माना भी वसूला है.
यह भी पढे़ं– Bhilwara: पानी की समस्या को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीणों,किया मटकी फोड़ प्रदर्शन
त्रिस्तरीय सख्त लॉक डाउन का दौर जारी है. कोरोना का असर कम होते ही लोगों की लापरवाही भी शुरू हो गई. शहर के हर हिस्से में किराना, सब्जी, दूध और दवाई की सुविधा है. बावजूद इसके लोग अपने क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में जाने लगे. पुलिस कार्रवाई करे तो बहाना बनाते है. कोतवाली थाना पुलिस ने शहर के कई क्षेत्रों में बेवजह घूम रहे दोपहिया और चार पहिया वाहन धारियों पर सख्ती दिखाते हुए उनके वाहन जब्ती करने के साथ ही चालान भी बनाए. इस बीच कई वाहन धारी अपने पहचान वाले स्थानीय नेताओं को फोन भी लगाते हुए दिखाई दिए लेकिन पुलिस के जवानों ने उन पर भी अपनी कार्रवाई जारी रखी.
क्या कहना है शहर कोतवाल का
शहर कोतवाल डीपी दाधीच का कहना है कि जब से लॉकडाउन की प्रक्रिया शुरू हुई है, तब से लेकर आज तक आम जन का बेवजह घूमना निरंतर जारी रहा है, लेकिन अब पुलिस ने इन सभी बेवजह घूम रहे वाहन धारियों पर सख्ती दिखाना प्रारंभ किया है. आज गाड़ियों को जब्त करने के साथ ही चालान बनाने की प्रक्रिया को भी तेज किया गया है. उन्होंने आमजन से अपील की है कि बहुत ही आवश्यक कार्य हो तभी ही घर से बाहर निकलें और भीलवाड़ा से कोरोना को मात देने में प्रशासन का सहयोग करें.
Reporter- Dilshad Khan
