News in Brief

Patna: कोरोना की दूसरी लहर की वजह से कई बच्चों के परिजनों काल के मुंह में समा गए. इसी बीच बिहार में कांग्रेस ने एक बड़ी मुहीम शुरू की है. बिहार कांग्रेस ने 50 बच्चों को जिम्मेदारी ली है. ऐसा घोषणा करने वाली कांग्रेस पहली राजनीति पार्टी है. 

बीजेपी ने कांग्रेस की इस मुहीम पर तंज कसा है. बिहार सरकार के मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा है कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है लेकिन इसके बाद भी उन्होंने सिर्फ 50 बच्चों का ही जिम्मा लिया है. ये सेवा का विषय है और इसमें किसी को भी श्रेय नहीं लेना चाहिये. 

कांग्रेस ने उठाया जिम्मा

कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने अपना खजाना खोल दिया है. लेकिन राजनीतिक पार्टी की हैसियत से कांग्रेस पहली पार्टी बनी है जिसने बिहार के 50 अनाथ बच्चों के भरण पोषण की जिम्मेवारी उठाने का फैसला लिया है. 

कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा है कि केंद्र राज्य सरकार अपने तरीके से बच्चों की मदद करेगी, लेकिन हमारी अपनी तैयारी है. हमने ऐसे लोगों से भी संपर्क किया है जो अनाथ बच्चों को गोद ले सकने के इच्छु हैं. ऐसे लगभग 50 बच्चों के चयन का काम पार्टी ने शुरु कर दिया है.

बीजेपी ने कसा तंज 

कांग्रेस की इस पहल पर सियासत शुरू हो गई है. राज्य सरकार में मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा है कि ये एक सेवा का मामला है. इसके लिए श्रेय नहीं लेना चाहिए. कांग्रेस इतनी बड़ी पार्टी है लेकिन इसके बाद भी वो सिर्फ 50 बच्चे ही गोद ले रही है. केंद्र और राज्य सरकार ने कोरोना काल मे अनाथ हुए बच्चों की पूरी जिम्मेवारी उठा ली है. हमारी सरकार जनता के साथ खड़ी है. 

ये भी पढ़ें- पटना में शुरू हुआ 2 से 18 साल के बच्चों पर Vaccine Trial, आज 3 को दिया गया ट्रायल डोज

RJD ने किया पलटवार

बीजेपी का तंज कसना RJD को नागवार गुजर गया है. RJD MLC रामबलि चन्द्रवंशी ने कहा है कि बीजेपी को कांग्रेस की मुहीम पर तंज नहीं कसना चाहिए. बीजेपी खुद को सबसे बड़ी पार्टी बताती है, ऐसे में उन्हें ये काम करना चाहिए था. मगर ये काम कांग्रेस कर रही है और ये सराहनीय काम है.