News in Brief

Purnia: पूर्णिया जिले के अनिल कुमार राम ने सदर विधायक विजय खेमका एवं उनके बॉडीगार्ड के ऊपर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है.घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. लोगो ने थाना में लिखित शिकियत भी दर्ज करवा दी है. 

दरअसल, विधायक विजय खेमका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के तहत गुलाबबाग स्थित पुरानी सिनेमा हॉल रोड स्थित महादलित टोला पहुंचे थे. प्रधानमंत्री की मन की बात समाप्त होने के बाद स्थानीय निवासी अनिल राम ने विधायक से बारिश के पानी से होने वाले जलजमाव से जुड़ी परेशानी और सड़क व नाला को ले सवाल पूछ लिए.  जिस पर विधायक विफर गए, जिससे विधायक व स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी होने लगी. 

इस पर विधायक के एक गार्ड ने पहले तो व्यक्ति के साथ बदतमीजी की. इसके अनिल राम के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. यह देख स्थानीय व्यक्ति भड़क गए और हंगामा करने लगें.  लोगों को भड़कता देख विधायक विजय खेमका वहां से चले गए. लोगों ने बताया कि वह लोग हमेशा रेडियो पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते रहते हैं. 

लोगों ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत करने की बात कही है. इस घटना से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है. स्थानीय लोगो ने थाना में लिखित शिकियत भी दर्ज करवा दिया है. 

ये भी पढ़ें- बिहार: अकेले में मिले जीतन राम मांझी व मुकेश सहनी, राज्य में सियासत हुई तेज

इस मामले को लेकर विधायक ने बताया था कि ऐसे कोई भी बात नहीं है. प्रधानमंत्री का मन की बात का प्रोग्राम चल रहा था. इसी क्रम में वो हरिजन भाइयों से मिलने गए थे. इस दौरान एक लड़का बार-बार समस्या उत्पन्न कर रहा था. जिस पर मैंने कहा कि कार्यक्रम खत्म होने होने के बाद वो अपनी परेशानी बता सकते हैं. उन्होंने  मारपीट की घटना को बेबुनियाद बताया है.

(इनपुट: मनोज)