
Patna: राज्य निवेश प्रोत्साहन पर्षद् की बैठक विकास आयुक्त बिहार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कुल 70 नए प्रस्तावों को स्टेज-1 क्लेरंस की सहमति प्रदान की गई. इनमें संभावित निवेश की राशि 3516.09 करोड़ है.
इन प्रस्तावों में इथेनॉल उत्पादन की 15 इकाइयां (पूंजी निवेश-2554.38 करोड़), ऑक्सीजन उत्पादन संबंधित 5 इकाइयां (पूंजी निवेश-58.83 करोड़), खाद्य प्रसंस्करण की 21 इकाइयां (पूंजी निवेश-456.78 करोड़), सामान्य विनिर्माण क्षेत्र की 16 इकाइयां पूंजी निवेश-296.48 करोड़), प्लास्टिक-रबड़ प्रक्षेत्र की 3 इकाइयां (पूंजी निवेश-7.75 करोड़), हेल्थकेयर संबंधी 2 इकाइयां (पूंजी निवेश-38.13 करोड़), पर्यटन संबधी 2 इकाइयां (पूंजी निवेश 74.12 करोड़), अक्षय उर्जा की 1 इकाई (पूंजी निवेश -2.63 करोड़), टेक्सटाइल से संबंधित 2 इकाइयां (पूंजी निवेश -16.46 करोड़), काष्ठ आधारित प्रक्षेत्र से संबंधित 2 इकाइयां (पूंजी निवेश -6.87 करोड़) एवं इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर की 1 इकाई (पूंजी निवेश -3.66 करोड़) सम्मिलित हैं.
ये कंपनी करेगी इन्वेस्ट
इन इकाईयों में मुख्यतः मेसर्स जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सज्जन जिंदल ग्रुप), मेसर्स हल्दीराम भुजियावाला लिमिटेड, मेसर्स माइक्रोमैक्स बायो फ्यूल्स प्रा.लि., मेसर्स इडेन स्मार्ट एग्रोटेक प्रा.लि, मेसर्स न्यूवे होम्स प्रा.लि, मेसर्स एलायंस इंडिया कन्ज्यूमर प्रोडक्ट्स प्रा.लि, मेसर्स न्यूजेन बायो फ्यूल्स प्रा.लि, मेसर्स बिहार डिस्टिलर्स एंड बॉटलर्स इंडिया प्रालि एवं मेसर्स शक्ति अर्थ मूवर्स एलएलपी. शामिल है.
10 प्रस्तावों पर 270.15 करोड़ निवेश की स्वीकृति
स्टेज-1 की पूर्व से स्वीकृति प्राप्त कुल 10 प्रस्तावों पर वित्तीय प्रोत्साहन क्लेरंस की अनुशंसा प्रदान की गई. इनमें कुल निवेश राशि 270.15 करोड़ है. ये इकाइयां वाणिज्यिक उत्पादन में आने के बाद बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति, 2016 के अंतर्गत ब्याज अनुदान, स्टाम्प शुल्क, भूमि सम्परिवर्तन शुल्क, एसजीएसटी, विद्युत शुल्क इत्यादि अनुदान प्राप्त करने की पात्र होंगी.
ये भी पढ़ें- कोरोना से मृत पीड़ित सभी परिवार दिया जाएंगे 4 लाख रुपए: मंत्री सुमित कुमार सिंह
इन प्रस्तावों में खाद्य प्रसंस्करण की 4 इकाइयां (पूंजी निवेश -137.53 करोड़), इथेनॉल उत्पादन की 1 इकाई (पूंजी निवेश -96.76 करोड़) सामान्य विनिर्माण क्षेत्र की 2 इकाइयां (पूंजी निवेश-6.35 करोड़), प्लास्टिक-रबड़ प्रक्षेत्र की 1 इकाई (पूंजी निवेश-0.80 करोड़), हेल्थकेयर से संबंधित 01 इकाई (पूंजी निवेश-21.28 करोड़) व पर्यटन की 1 इकाई (पूंजी निवेश-7.44 करोड़) सम्मिलित हैं.
