

Patna: बिहारवासियों के लिए कोरोना की दूसरी लहर के बीच अच्छी खबर आई है. लॉकडाउन के दौरान राज्य में कोरोना के मामले में गिरावट देखी है. स्वास्थ्य विभाग ने इस बात की जानकारी दी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना के 7752 कोरोना के नये केस मिले है.
रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एक बार फिर से कोरोना के केस में गिरावट देखी गई है. राज्य में अब 7752 नए मामले सामने आए हैं. इसके अलावा एक बार फिर से सबसे ज्यादा केस राजधानी पटना से आए हैं. लेकिन राजधानी में भी ये आंकड़ा 1500 के नीचे आ गया है. पटना में कोरोना के 1485 के केस आते हैं. इसके अलावा सिर्फ तीन जिलों में ही अब चार सौ से ज्यादा कोरोना के मामले मिलें हैं. वर्तमान में COVID-19 के active मरीजों की संख्या 96,277 है. बिहार में कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 84.15 है.
राज्य में नालंदा में 551, वैशाली में 437 और पूर्णिया में 409 कोरोना के मामले सामने आए हैं. इसके अलावा राज्य में 97664 टेस्ट सैंपल लिये गये थे.
बता दें कि एक बार फिर से नीतीश सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला किया है. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट कर के दी है. लॉकडाउन को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी. लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है.’
ये भी पढ़ें- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर पत्नी की CM नीतीश को चेतावनी, कहा-उन्हें कोरोना हुआ तो ठीक नहीं होगा
सरकार ने लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन भी जारी कर दी है. शहरी क्षेत्र में अब 10 बजे तक ही दुकान खुलेगी. इस दौरान सिर्फ सब्जी,अंडे,मीट मछली और दूध की दुकानें ही खुलेंगी. वहीं ग्रामीण इलाके में दुकानें को दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है. इसके अलावा बाकि की पाबंदियां पहले जैसे ही लागू रहेंगी.

