News in Brief

Siwan: सीएसपी संचालक से 3 लाख 94 हजार लूट मामले मे सीवान पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. इस लूट में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर के जेल में भेज दिया है.

गौरतलब है कि इन आरोपियों ने दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंडीपुर शनिचरा स्थान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर सीएसपी संचालक से सोमवार दोपहर के समय दिनदहाड़े सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर तीन लाख 94 हजार की पांच अज्ञात अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था.

इस घटना के बारे में सीएसपी संचालक सरोज कुमार यादव ने बताया था कि वह सोमवार को महाराजगंज एसबीआई बैंक से 3 लाख 94 हज़ार रुपए निकाल कर अपने सीएसपी पर बैठने के लिए लेकर आ रहे थे, तभी दरौंधा थाना क्षेत्र के रुकुंडीपुर शनिचरा स्थान से लगभग महज 200 मीटर की दूरी पर उनके साथ लूट की घटना हुई थी. 

इस घटना पर दरौंदा थाना अध्यक्ष अजित कुमार सिंह ने बताया कि सीएसपी संचालक सरोज कुमार यादव के आवेदन पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 137/21 मे दो लोगों पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है. 

ये भी पढ़ें- पटना में शुरू हुआ 2 से 18 साल के बच्चों पर Vaccine Trial, आज 3 को दिया गया ट्रायल डोज

उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में दरौंदा थाना क्षेत्र के नंदा टोला गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र मोनू यादव एवं भीखाबांध निवासी नयन यादव के पुत्र राजू यादव को गिरफ्तार किया गया है. इस कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

(इनपुट: अमित सिंह)