News in Brief

Bokaro: बोकारो के चास थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित पूर्णिमा लॉज के मालकिन सह भाजपा नेत्री रीतूरानी के बंद पड़े आवास में चोरी हुई.  घटना को चास पुलिस ने महज कुछ घण्टे के अंदर उद्भेदन कर लिया है. 

ये भी पढ़ेंः बेगूसराय में बदमाश बेखौफ! दिनदहाड़े दुकान में घुसकर की लूटपाट

वहीं, पुलिस ने चोरी किए गए समान के साथ दो चोरों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इन चोरों को कोविड-19 (Covid-19) की जांच के बाद जेल भेजा जाएगा. साथ ही, चास थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रामप्रवेश सिंह ने बताया कि ‘चोरों के पास से कलर टीवी, दो पंखे, मिक्सर मशीन, साइकिल सहित अन्य समान बरामद किया गया है.

पुलिस ने इस मामले में विवेकानंद रोड चास निवासी करण बाउरी, व गौतम बाउरी को गिरफ्तार किया है. इंसपेक्टर के मुताबिक, दोनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार किया है. स्वीकरोक्ति बयान के ही आधार पर चोरी की गई समान की बरामदगी हुई हैं.

ये भी पढ़ेंः Madhubani: पुलिस ने सौरभ मेहता हत्याकांड का किया खुलासा, प्रेम-प्रसंग में हुआ था Murder

बता दें कि झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. विपक्ष राज्य की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार पर हमलावर है. दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे हैं, साथ ही अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दे रहे हैं.

(इनपुट-मृत्युंजय मिश्रा)