

पटना: BSSC result: 8 साल के लंबे इतजार के बाद बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी बीएसएससी ने सोमवार को प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2014 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बता दें आयोग ने साल 2014 में प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन निकाला था. इस परीक्षा में 13000 से अधिक पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे. जिसके बाद अब जाकर इस परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ है.
BSSC के आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट
अंतिम परीक्षा परिणाम में 11329 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. पिछले साल 15 दिसंबर 2021 से 25 दिसंबर 2021 तक काउंसलिंग आयोजित की गई थी. काउंसिलिंग के बाद मेधाक्रमांक एवं पद प्राथमिकता विकल्प के आधार पर कुल 11329 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इससे पहले राष्ट्रीय छात्र एकता मंच के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने 28 जून से आंदोलन की घोषणा की थी. यह आंदोलन बीएससी के गेट पर ही होना था. आयोग ने इस धरने के पहले रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि सभी अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड जल्दी वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगे. चयनित 11329 अभ्यर्थियों काउंसलिंग जल्द ही शुरू की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Weather report: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
2017 में होनी थी परीक्षा
बता दें कि प्रथम इंटर स्तरीय बहाली की परीक्षा 29 जनवरी 2017 से फरवरी 2017 तक 4 चरणों में होने वाली थी. लेकिन 29 जनवरी 2017 और 5 फरवरी 2017 को परीक्षा वाले पेपर लीक हो गए. जिसके बाद परीक्षा को रद्द कर दिया गया. दिसंबर 2018 में फिर से 4 चरणों में पीटी परीक्षा ली गई. करीब डेढ़ साल बाद पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया. जिसके बाद 25 दिसंबर 2020 को मुख्य परीक्षा ली गई.

