News in Brief

Chomu: उस मासूम को तो पता भी नहीं था कि जिसकी कोख में रहकर वह खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित (Safe) पा रही है, वही, इस दुनिया में लाने के बाद उसे लावारिस छोड़कर चली जाएगी. राजधानी जयपुर (Jaipur) के कालवाड़ थाना इलाके (Kalwad Thana Area) में ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. 

यह भी पढ़ें- बाल विवाह के सूली चढ़ रही थी नाबालिग, पुलिस ने ऐन वक्त पर बालिका को किया रेस्क्यू

दरअसल, महेश वास खुर्द गांव में मंदिर के पास एक कलयुगी मां नवजात कन्या को झाड़ियों में फेंक कर चली गई. जब बच्ची के रोने की आवाज रास्ते से गुजरने वाले लोगों को सुनाई दी तो लोगो की भीड़ जमा हो गई. 

यह भी पढ़ें– युवक ने लगाई आत्महत्या की गुहार, बोला- पुलिस नहीं दे रही न्याय, मुझे मौत दे दो

पूर्व उप जिला प्रमुख रहे नारायण कुलरिया (Narayan Kulariya) ने नवजात कन्या को उठाकर कालवाड़ अस्पताल (Kalwad Hospital) में भर्ती करवाया, जहां नवजात का उपचार जारी है. वहीं मामले की सूचना मिलने पर कालवाड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है. फिलहाल पुलिस कलयुग की मां की तलाश में जुटी है.

मुख्य बिंदु

  • जयपुर से शर्मसार कर देने वाली खबर
  • कलयुगी की मां की करतूत
  • झाड़ियों में मिली नवजात कन्या
  • कालवाड की महेश वास खुर्द के पास का है मामला
  • नवजात कन्या को कालवाड़ अस्पताल में करवाया भर्ती 
  • फिलहाल सुरक्षित बताई जा रही है नवजात कन्या
  • नवजात बालिका को किया गया जेके लोन अस्पताल रेफर

Reporter- PRADEEP SONI