

रायपुर: भूपेश सरकार का दावा है कि राज्य के आधे से अधिक गांव कोरोना मुक्त हो चुके हैं.आधिकारिक बयान के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर शुरू होते ही क्वारंटाइन सेंटर को फिर से एक्टिव करने से काफी मदद मिली है. यही कारण है कि 20,092 गांवों में से 9,462 में एक भी कोविड वायरस का मरीज नहीं है.
अधिकारियों की मानें तो कोरोना की लहर आते ही इस बार सीएम बघेल ने गांवों में संक्रमण को रोकने के प्रभावी कदम उठाने का आदेश जारी कर दिया था. इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को ठहराने, उनकी जांच और इलाज करने की व्यवस्था भी पुख्ता की गई.
ये भी पढ़ें-कलेक्टर की खुली क्लास, अब जिले के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाएंगे शिक्षक
बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 2,824 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 6,715 मरीज स्वस्थ हुए हैं. वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में 69 मौतें हुई हैं. बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो कोरोना के सर्वाधिक मरीज सरगुजा से मिले हैं. जिले में पिछले 24 घंटे में पूरे 266 लोग संक्रमित पाए गए हैं. वहीं एक दिन में सबसे अधिक मौत कोरबा जिले में हुई है. यहां कोरोना संक्रमित 15 लोगों की जान गई है.
ये भी पढ़ें-जो दवा लगी थी डोनाल्ड ट्रम्प को, अब ग्वालियर का जयारोग्य अस्पताल करेगा इस्तेमाल
छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बुधवार से बड़ी छूट दे दी गई है. रायपुर, दुर्ग, कोरबा, बिलासपुर, महासमुंद समेत ज्यादातर जिलों को अनलॉक कर दिया गया है. जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सुविधाओं में छूट देने का निर्णय लिया गया.
इस शर्त पर किया जा रहा अनलॉक
अनलॉक शुरू करने से पहले सरकार ने शर्त रखी थी कि जिन जिलों में संक्रमण की दर 8 फीसदी से कम है, वहां लॉकडाउन खत्म किया जाएगा. लिहाजा शुरूआत में कम संक्रमण वाले राज्य के 9 जिलों में छूट के साथ लॉकडाउन खत्म करने का फैसला लिया गया है.
Watch LIVE TV-

