News in Brief

मृदुल शर्मा/भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD यानी ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी को नियुक्ति के 24 घंटे के अंदर ही हटा दिया गया. सीएम शिवराज ने कल यानी 7 जून को ही तुषार पांचाल को OSD नियुक्त किया था. बता दें कि मुंबई निवासी तुषार वॉर रूम के नाम से चुनावी सलाह देने वाली कंपनी चलाते हैं.

फलों की ‘महारानी’ है नूरजहां, एक फल की कीमत इतनी कि खाली हो जाए जेब

खुद ही ट्वीट कर के दी जानकारी
7 जून को तुषार पांचाल को CM शिवराज का OSD नियुक्त किया गया है, इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट करके दी थी लेकिन 8 जून को फिर तुषार ने ही ट्वीट करके बता दिया कि वे इस ज़िम्मेदारी को नहीं संभाल रहे.

उनकी नियुक्ति का हुआ विरोध
उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस ने उनके ट्विटर पर पोस्ट निकाले और ट्विटर पर ट्रोल करना शुरू कर दिया. कभी तुषार पांचाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हैं, कभी गोमूत्र को लेकर सवाल करते हैं, तो कभी-कभी ऐसी बातें बताते हैं, जो बंगाल से जुड़ी हुई रही हैं. इसको लेकर वह सवालों के घेरे में आ जाते हैं, जैसे ही यह ट्वीट्स कांग्रेस सोशल मीडिया पर वायरल करती है. यह बात बीजेपी और आरएसएस के अंदर खाने बैठे नेताओं तक पहुंच जाते हैं. उसके बाद ट्विटर पर जो वॉर चल रहा था और जो कांग्रेसी तुषार पांचाल ट्रोल कर रही थी. ऐसे में लग गया था कि शिवराज सिंह को ये नियुक्ति भारी पड़ गई है. उसका नतीजा ये यह रहा कि तुषार पांचाल ने 24 घंटे बाद ही उस पद को ग्रहण करने में असहमति जता दी.

BJP प्रवक्ता ने भी इसका विरोध किया
 तुषार का नाम आते ही BJP प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने तुषार के कुछ पुराने ट्वीट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए. बग्गा ने शिवराज सिंह चौहान को मेंशन करते हुए लिखा कि क्या आपको ऐसे लोगों की ज़रूरत है? वहीं सोशल मीडिया की जनता ने तुषार को एंटी-मोदी, एंटी-हिंदू तक बता डाला.

WATCH LIVE TV