
Jaipur : राजस्थान में अब कोरोना संक्रमण (Coronavirus) का खतरा थोड़ा कम होने लगा है, जिसके बाद जनजीवन पटरी पर फिर से लौटने लगा है. परिस्थितियां फिर से अनुकूल होने के बाद अब प्रदेश के बेरोजगारों ने विभिन्न लंबित भर्तियों को जल्द पूरा करने की मांग तेज कर दी है. EWS आरक्षण (EWS Reservation) की वजह से रीट अध्यापक पात्रता परीक्षा भर्ती 2021, पटवारी ,कृषि पर्यवेक्षक कॉलेज लेक्चरर, SI भर्ती 2021 सहित करीब एक दर्जन भर्तियों के आवेदन फार्म रिओपन होने हैं.
यह भी पढ़ें : 46 दिन बाद कल से खुलेंगे स्कूल, पर नहीं बजेगी विद्यालय की घंटी, जानिए क्यों
राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ प्रदेश अध्यक्ष उपेन यादव का कहना है कि “ईडब्ल्यूएस में आरक्षण के लाभ के बाद अब फिर से आवेदन रिओपन होने हैं. ऐसे में आवेदन रिओपन होने के साथ ही पदों की संख्या में भी वृद्धि करनी चाहिए. रीट 2021 ,पटवारी भर्ती, कृषि पर्यवेक्षक भर्तियों में पदों की संख्या बढ़ाई जाए और जल्द से जल्द भर्तियों के फार्म रिओपन करवा कर आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी करवाई जाए तथा विभिन्न भर्तियों की परीक्षा तिथियों की घोषणा की जाए, जिससे प्रदेश के 30 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को राहत मिल सके.
इसके साथ ही कम्प्यूटर शिक्षक भर्ती, स्कूल व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती, PTI भर्ती, ग्राम विकास अधिकारी, टेक्निकल हेल्पर, RAS भर्ती 2021, पशुधन सहायक, फायरमैन सहित नई भर्तियों की विज्ञप्ति भी जल्द से जल्द सरकार की ओर से निकाली जाए.”
ये भी पढ़ें-अनलॉक टू की तैयारी में Rajasthan सरकार, जानें क्या मिलेगी छूट, कहां रोक रहेगी बरकरार
