News in Brief

Pratapgarh: जिले के धरियावद विधानसभा क्षेत्र (Dhariyawad Assembly Constituency) के विधायक गौतम लाल मीणा (Gautam lal Meena) का आज सुबह उदयपुर (Udaipur) के एमबी अस्पताल में कोरोना के चलते निधन हो गया. 

यह भी पढे़ं- Congress के गुड़ामालानी विधायक Hemaram Choudhary ने दिया इस्तीफा, जानें बड़ी वजह

प्रतापगढ़ की धरियावद विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक रहे गौतम लाल मीणा क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में जाने जाते थे. विधायक मीणा इस बार की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विधायक नगराज मीणा को करीब 24000 वोटों से हराकर विजय हुए थे. विधायक मीणा की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. 

यह भी पढे़ं– CM Gehlot ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, बोले- फ्री वैक्सीन की मांग नहीं मानी

जनभागीदारी और हमेशा लोगों के बीच में रहकर विधायक गौतम लाल मीणा ने अपनी अलग पहचान क्षेत्र में बनाई हुई थी. पिछले दिनों भी विधायक मीना ने कॉविड को लेकर विधायक मद से 34 लाख रुपये क्षेत्र में ऑक्सीजन और कोरोना मरीजों के इलाज के लिए दिए थे. विधायक गौतम लाल मीणा की और समय हुए इस निधन पर भाजपा की ओर से भी संवेदना जाहिर की गई है.

सीएम ने जताया शोक
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा है कि धरियावद (प्रतापगढ़) से भाजपा विधायक श्री गौतमलाल मीणा के कोरोना संक्रमण से असामयिक निधन की जानकारी बेहद दुखद है. ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों, स्व. श्री मीणा के समर्थकों तथा मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें.

राजेंद्र सिंह राठौर ने जताया दुख
दुखद मौके पर बीजेपी नेता राजेंद्र सिंह राठौर ने ट्वीट कर शोक जताते हुए लिखा है कि राजस्थान विधानसभा में मेरे साथी, भारतीय जनता पार्टी के जुझारू नेता, धरियावद विधायक श्री गौतम लाल मीणा जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित एवं दुःखी है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं.