

Jaipur : ओलंपिक का इंतजार हर खिलाड़ी और खेल प्रेमी को पता.कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल आयोजित होने वाले ओलंपिक खेलों (Olympics) को स्थगित करना पड़ा था. वहीं, इस साल भी कोरोना संकट के बीच यह जुलाई माह में शुरू होना प्रस्तावित हैं. ओलम्पिक के लिए देशभर में 90 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी विभिन्न खेलों के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. क्वालिफाई करने वाले राजस्थानी खिलाड़ी (players) भी अपनी तैयारियों में जी जान लगा रहे हैं और कोरोना संक्रमण के बीच तैयारियों में जुटे यह खिलाड़ी उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही ओलम्पिक का आयोजन हो.जिससे ये खिलाड़ी ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान का मान भी बढ़ाएंगे.
ये भी पढ़ें-कृषि क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए ज्यादा बिजली कनेक्शन जारी करेंगे: गहलोत
कोरोना संकट के बीच 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) प्रस्तावित है. ओलपिंक को लेकर खिलाड़ी अपनी तैयारियों में जुटे हैं. पिछले साल जहां कोरोना की वजह से ओलम्पिक को स्थगित करना पड़ा था तो वहीं इस साल भी ओलंपिक पर संकट के बादल छाए हुए हैं, लेकिन क्वालिफाई खिलाड़ियो को बायो बबल में रहने के लिए कहा गया है. प्रदेश में ओलंपिक कोटा प्राप्त कर चुके खिलाड़ियों में शूटिंग के खेल में अपूर्वी चंदेला, दिव्यांश पंवार शामिल हैं तो एथेलेटिक्स में भावना जाट ने ओलंपिक का क्वालिफाई किया है.
हाल ही के दिनों में नौकायन खेल में जयपुर के शाहपुरा के रहने वाले खिलाड़ी अर्जुन लाल जाट ने भी ओलंपिक के सफर पर जाने को तैयार हैं. जाट इन दिनों में पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स संस्थान पुणे में अभ्यास में जुटे हुए हैं. जहां उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बाहरी लोगों से दूर रखा गया हैं. ओलंपिक में जाने के लिए अपनी तैयारियों में पर अर्जुन बताते है कि ‘कोरोना महामारी (Coronavirus) के बीच खुद को फिट रखने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए ध्यान और योगा पर फोकस कियाबज रहा है. इसके साथ ही अभी पूरा फोकस सिर्फ ओलंपिक में खुद के खेल को लेकर है. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत बाहरी दुनिया से पूरी तरीके से अलग है.’
ओलंपियन की तैयारियां करवा रहे कोच बजरंग लाल ताखर बताते है कि ‘रोइंग में अर्जुन की बेहतरीन तैयारी है. इस बार उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस खेल में देश के लिए पदक जरूर मिल सकेगा.’
ओलंपिक समाप्त होने के बाद पैरा ओलंपिक खेलों के आयोजन भी प्रस्तावित हैं. इन खेलों में भी प्रदेश के वे खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. राजस्थान की शूटर अवनी लेखरा, बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर, एथलेटिक्स में सुंदर गुर्जर और देवेन्द्र झाझड़ियां शामिल हैं. सभी खिलाड़ी लोक डाउन के दौरान तैयारियों में जुटे. सुंदर गुर्जर ने अपनी तैयारियां लॉकडाउन में भी जारी रखते हुए एसएमएस स्टेडियम में अभ्यास किया और मौजूदा समय में बैंगलोर साई सेंटर पर अभ्यास कर करे हैं. वहीं, पिछले पैराओलिपंक में दो गोल्ड मैडल जीतने वाले देवेन्द्र झाझड़िया भी इस बार के लिए अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. वे गुजरात के गांधीनगर नेशनल कोचिंग कैंप में हैं.
ओलंपिक और पैरा ओलंपिक की तैयारियों को लेकर राज्य के खिलाड़ी जोर- शोर से जुटे हुए हैं, लेकिन कहीं ना कहीं मन में कोविड महामारी के चलते खिलाड़ियों में भी आयोजन को लेकर संशय बना हुआ हैं. बीते दिनों सामने आई रिपोर्ट में आयोजन को लेकर जापान और आईओसी ने भी खुद को तैयार बताया तो है, लेकिन कई तरह की आशंकाएं और रोज सामने आती खबरों का विपरीत असर खिलाड़ियों के अभ्यास और एकाग्रता पर भी पड़ता हुआ नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें-Launch होगा आयकर विभाग का नया पोर्टल, 7 जून को नए फीचर्स के साथ होगी Launching

