News in Brief

Jaipur: संभागीय आयुक्त दिनेश कुमार यादव (Dinesh Kumar Yadav) ने नवोदय फैमिली वर्ल्ड वाइड संस्था (Navodaya Family World Wide Institution) की ओर से जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए उपलब्ध कराई गई 400 पैकेट खाद्य सामग्री के वाहन को आयुक्तालय से झण्डी दिखाकर रवाना किया. 

यह भी पढ़ें- ज़ी मीडिया की ‘कोई भूखा न सोए’ मुहिम से जुड़ रहे भामाशाह, बांटे 3 हजार राशन किट

संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए गए हैं कि लॉकडाउन के कारण आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं हों, इंडस्ट्रीज को भी चालू रखा गया है. इसके कारण ही पिछले वर्ष की तरह इस बार मजदूरों का पलायन भी नहीं हुआ है. कई छोटे धंधों को भी समय सीमा में खुलने की इजाजत देकर इनसे जुडे़ लोगों को राहत दी गई है. 

यह भी पढ़ें- Corona Update: राजस्थान में कोरोना के मिले 3886 नए केस, 13,192 लोग हुए ठीक

इंदिरा रसोई के माध्मय से भी रोजाना कमाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को राहत दी गई है. कई संस्थाओं द्वारा कच्ची बस्तियों में और ऐसे जरूरत मंदों को जिनका रोजगार प्रभावित हुआ है, उनके घरों तक राहत सामग्री भेजना का सराहनीय काम प्रारम्भ किया गया है. 

पहल को लेकर संभागीय आयुक्त ने दिया साधुवाद
यादव ने नवोदय फैमिली वर्ल्ड वाइड संस्था को इस पहल के लिए साधुवाद देते हुए बताया कि यह आमजन की इस संकटकाल में मदद कर रही है. दवाइयों के पैकेट बनाकर जरूरतमंद तक पहुंचाना, ग्रुप में शामिल डॉक्टरों चिकित्सकों द्वारा ऑनलाइन परामर्श और ब्लड सम्बन्धी आवश्यकताओं को पूरा करने में भी संस्था मददगार बन रही है. 

ग्रुप के संस्थापक सीताराम नारनोलिया ने बताया कि पिछले कोरोना में इस ग्रुप का निर्माण किया गया था, जिसमें अब तक 1 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं.  

इस अवसर  पर नवोदय एसोसिएशन जयपुर के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सिंह राठौड़, नवोदय परिवार के नाथूराम पंकज, भरत सिंह राजावत, दशरथ सिंह राजावत, रमेश कच्छावा एवं योगेश नागर मौजूद रहे.