
Jaipur : कोविड-19 संक्रमण (Coronavirus) की तीसरी लहर को लेकर आशंका जताई जा रही है कि इस थर्ड वेव में बच्चे बड़ी संख्या में संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति भी कुछ खास अच्छी नहीं दिखाई पड़ रही. बीते साल के मुकाबले इस साल बच्चों में संक्रमण के मामले काफी बड़ी संख्या में देखने को मिले हैं और बच्चों का संक्रमण की जद में आना लगातार जारी है.
ये भी पढ़ें-CM गहलोत के मन में पाप था, इसलिए वेंटिलेटर्स को काम में नहीं लिया: अरुण सिंह
आंकड़ों की बात करें तो बीते साल जहां 10 महीने में जितने बच्चे संक्रमित (Covid Latest Update) हुए थे करीब इतने बच्चे इस साल बीते 2 महीने में संक्रमित हो चुके हैं. यानी कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर भी बच्चों को अधिक संक्रमित कर रही हैं. संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार की ओर से अभी से ही कदम उठाने शुरू भी कर दिए गए हैं और एक कमेटी का गठन भी किया गया है जो बच्चों के संक्रमित होने पर इलाज से जुड़ी व्यवस्थाएं देखेंगे, लेकिन मौजूदा समय की बात की जाए तो धीरे-धीरे आंकड़ों में वृद्धि हो रही है और बच्चों में संक्रमण लगातार बढ़ रहा है.
बीते साल यह रहा आंकड़ा
प्रदेश में बीते साल 2 मार्च को संक्रमण का पहला मामला देखने को मिला था और उसके बाद संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी रही और इस दौरान बच्चों में भी संक्रमण के मामले देखने को मिले खासकर 0 से 14 साल के बच्चे लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे थे. वर्ष 2020 की बात की जाए तो
-0-14 कुल 15111 बच्चे संक्रमित थे – जिसमें 8672 बच्चे और 6439 बच्चियां शामिल थी.
– 2.81% बच्चे इस दौरान संक्रमित हुए तो वहीं 2.09% बच्चियां संक्रमित है.
इस साल बढ़ा आंकड़ा
वर्ष 2021 की बात की जाए तो संक्रमण के मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बीते 2 माह में संक्रमण तेजी से फैलने लगा है बीते वर्ष की बात की जाए तो इस वर्ष कम उम्र के बच्चे भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं और बीते साल के मुकाबले आंकड़ा बढ़ा है.
0-14 वर्ष के अभी तक 13119 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं
– जिसमें 7397 बच्चे और 5722 बच्चियां शामिल हैं.
इस दौरान 2.90 प्रतिशत बच्चे और 2.24 प्रतिशत बच्चियां संक्रमण की चपेट में आई.
बच्चों के ईलाज के लिए राजधानी जयपुर में स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल जेके लोन की बात की अभी तक 109 संक्रमित बच्चे जयपुर से देखने को मिले हैं, जिसमें अप्रैल और मई माह में सर्वाधिक संक्रमित मामले सामने आए हैं. जेके लोन अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार 51 संक्रमित बच्चे मई माह में और 55 संक्रमित बच्चे अप्रैल माह में देखने को मिले हैं और सभी बच्चों को इलाज के लिए आरयूएचएस अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-रघु शर्मा से बेनीवाल ने मांगा इस्तीफा, कहा-मंत्री के रूप में आप विफल साबित हुए
