News in Brief

Jaipur : राजस्थान में बीते 24 घंटे में राजस्थान (Rajasthan News) में 16705 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं. इसके अलावा 7680 केस आए नए हैं. सबसे अधिक जयपुर (Jaipur News) में 1517 से हैं. जोधपुर में 601, उदयपुर में 401, अलवर में 301, अजमेर में 134, बांसवाड़ा में 76,बारा में 67, बाड़मेर में 301, भरतपुर में 194, भीलवाड़ा में 104, बीकानेर में 453, बूंदी में 68, चितौड़गढ़ में 156 पॉजिटिव आए हैं.

यह भी पढ़ें- Black Fungus पर हमारा पूरा कंट्रोल, बीमारी के लिए अस्पताल में बनाए गए अलग वार्ड: स्वास्थ्य सचिव

चूरू में 178, दोसा में 167, धौलपुर में 23, डूंगरपुर में 126, गंगानगर में 302, हनुमानगढ़ में 250, जैसलमेर में 274, जालौर में 13, झालावाड़ में 176,  झुंझुनू में 202, करौली में 49, कोटा में 427, नागौर में 111, पाली में 172, प्रतापगढ़ में 82, राजसमंद में 145, सवाई माधोपुर में 60, सीकर में 427, सिरोही में 71, टोंक में 52 पॉजिटिव आए हैं.

राजस्थान में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 897193 हो गई है. 24 घंटे में 127 लोगों की कोरोना से मौत हुई है. सबसे अधिक जयपुर में 21 मौते हुई हैं. जोधपुर में 10,उदयपुर में 9, अजमेर में 4, अलवर में 6, बांसवाड़ा में 2, बाड़मेर में 2,  भरतपुर में 3, भीलवाड़ा में 3, बीकानेर में 9, बूंदी में 3, चितौड़गढ़ में 3, चुरू में 3, दौसा में 1, धौलपुर में 2, डूंगरपुर में 4, गंगानगर में 4, हनुमानगढ़ में 6, झालावाड़ में 7, झुंझुनूं में 3, कोटा में 3, नागौर में 2, पाली में 6, प्रतापगढ़ में 3, राजसमंद में 2, सवाई माधोपुर में 2, सीकर में 4 की मौत हुई है.

राजस्थान में अब तक कोरोना से 7346 लोगों की मौत हुई है. प्रदेश में कोरोना के 143974 एक्टिव केस हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में कोरोना संकट के बीच Black Fungus ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने घोषित किया महामारी