News in Brief

Ajmer: कोविड-19 महामारी (Covid-19 Epidemic) और ब्लैक फंगस (Black fungus) बीमारी के बीच अजमेर (Ajmer) की जेल अस्पताल में कार्यरत इंटर्न्स डॉक्टर ने पूर्ण कार्य बहिष्कार (Work boycott) कर दिया है. इसके साथ ही अस्पताल वीडियो के रेजिडेंट डॉक्टर 2 घंटे कार्य बहिष्कार पर चल रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Ajmer में कोरोना महामारी के बीच Black Fungus ने पसारे पांव, 1 की मौत

रेजिडेंट डॉक्टर का कहना है कि क्वारंटीन लीव समय पर परीक्षा और वेतन विसंगति स्टाइपेंड सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है और काली पट्टी बांधकर 2 घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए चेतावनी भी दी गई लेकिन सरकार में बैठे अधिकारी मांगों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खुद को जिंदा करने की आस में दर-दर भटक रहा ‘मुर्दा’, बोला- साहब, पेंशन दिलवा दो

ऐसे रेजिडेंट डॉक्टर के बीच रोज काफी बढ़ रहा है पर इसी गुस्से को जाहिर करते हुए आज JLN अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया गया. अगर 24 घंटे के भीतर मांगों पर सहमति नहीं दी जाती है तो फिर संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी गई है.

क्या कहना है इंटर्न डॉक्टर का 
वहीं, दूसरी ओर इंटर डॉक्टर द्वारा भी आज विरोध प्रदर्शन करते हुए JLN अस्पताल से रैली निकाली गई. इंटर्न्स डॉक्टर द्वारा स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है और सरकार से लगातार वार्ता की जा रही है लेकिन इस विषय में अब तक कोई समाधान नहीं निकला.

इंटर्न डॉक्टर का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan) में सबसे कम स्टाइपेंड मिल रहा है और इसे लेकर सरकार ने सहमति भी जाएगी लेकिन अब तक कोई डिसीजन नहीं निकला और महामारी के बीच सभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इसके बावजूद भी कोई राहत नहीं दी जा रही. इससे परेशान इंटर्न्स डॉक्टर द्वारा आज संपूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाना है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी, यह कार्य बहिष्कार जारी रहेगा.

Reporter- Ashok singh bhati