Death Valley: कैलिफॉर्निया में स्थित डेथ वैली को धरती की सबसे गर्म और शुष्क जगहों में से एक माना जाता है, हालांकि साल 2026 में यहां असाधारण जंगली फूलों के मौसम के शुरुआती संकेत दिखा रही है. पार्क के अधिकारियों और वनस्पतिशास्त्रियों (Botanists) का कहना है कि पार्क के कई हिस्सों में अंकुर फूटने लगे हैं, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि यहां आने वाले लोग इस साल के अंत में यहां शानदार वनस्पति का नजारा देख पाएंगे. 

डेथ वैली में खिलेंगे फूल?

बता दें कि डेथ वैली में ‘अच्छे फूलों का साल’ मौसम की स्थितियों के सटीक कॉम्बिनेशन पर निर्भर करता है. खासतौर से लगातार सर्दियों की बारिश, हल्के तापमान और लंबे समय तक चलने वाली गर्मी या शुष्क हवाओं की अनुपस्थिति पर यह सबसे ज्यादा निर्भर रहता है. शुरुआती ऑब्जर्वेशन बताते हैं कि अब तक ये परिस्थितियां अनुकूल रही हैं, जिससे सुप्त बीज, जिनमें से कुछ सालों या दशकों से इंतजार कर रहे होंगे अब अंकुरित होने लगे हैं.  

ये भी पढ़ें- Kilauea Volcano: आसमान में बम की तरह फटा ज्वालामुखी, 10 घंटे तक धधकती रही आग; उठी 1,300 फीट ऊंची लावा की लपटें 

Add Zee News as a Preferred Source

 

सुपरब्लूम का इंतजार 

डेथ वैली में जंगली फूलों का अद्भुत नजारा एक विशाल अंडरग्राउंड सीड स्टोर के कारण देखने को मिलता है. ये बीज तब तक इनएक्टिव रहते हैं जब तक पर्याप्त बारिश मिट्टी में नहीं पहुंच जाती है. बारिश होने पर रेगिस्तान का रूप तेजी से बदल जाता है और बंजर जमीन पीले, बैंगनी, गुलाबी और सफेद फूलों से भर जाती है. इसे सुपरब्लूम कहा जाता है. यह इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलता है, लेकिन इसका अंकुरण जल्दी होने से आप इसे आराम से देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- पटरियों पर दौड़ रही थी ट्रेन, अचानक आ गया बर्फ का तूफान, 80 यात्रियों के साथ खिसक गए डिब्बे 

डेथ वैली सुपरब्लूम कब देखें?

सुपरब्लूम देखने के लिए समय का काफी ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां निचले इलाकों में अक्सर मौसम की शुरुआत में ही फूल खिल जाते हैं, जबकि ऊंचे इलाकों में फूल खिलने में कई हफ्ते लग सकते हैं. पार्क अधिकारी यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे यात्रा की प्लानिंग करने से पहले आधिकारिक तौर पर फूलों के खिलने से जुड़ी नई जानकारी जरूर देख लें. वैज्ञानिकों के लिए यहां हर एक फूल का खिलना यह जानकारी देता है कि रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र बदलते जलवायु पैटर्न पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं. अगर इस साल परिस्थितियां सही रहीं तो साल 2026 डेथ वैली के सबसे शानदार फूलों के सालों में से एक बन सकता है.