News in Brief

Dholpur: जिले की कंचनपुर थाना पुलिस (Kanchanpur Thana Police) ने मारपीट एवं लूटकर समरसेबल काटने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए अलग अलग मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक आरोपी समुद्र सिंह  बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन गैंग (Laden Gang) का सक्रिय सदस्य है.

यह भी पढ़ें- 9 साल की बच्ची पर महिला ने हैवानों की तरह बरसाई लाठियां, VIDEO देख कांप पड़े लोग!

कंचनपुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा (Devendra Kumar Sharma) ने बताया कि थाना इलाके में पिछले कुछ दिनों में मारपीट एवं लूटकर समरसेबल काटने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने एवं वाटर बॉक्स की पाइप चोरी करने की घटनाएं हो रही थी. इस मामले में धौलपुर एसपी केसर सिंह शेखावत (Kesar Singh Shekhawat) के निर्देश पर कार्रवाई शुरू की गई, जिस पर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें- बाल विवाह के सूली चढ़ रही थी नाबालिग, पुलिस ने ऐन वक्त पर बालिका को किया रेस्क्यू

क्या कहना है थाना प्रभारी शर्मा का
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर 2020 को गुलाब सिंह पुत्र छोटे सिंह ठाकुर निवासी बथुआ का नगला थाना कंचनपुर खेत पर बनी समरसेबल पर सो रहा था. इस दौरान ओमबीर उर्फ लादेन एवं उसकी गैंग के सदस्य आए, जिन्होंने मारपीट की और रुपये मोबाइल छीने और बोरिंग के पाइप को नीचे पटक दिया. इस प्रकरण में नामजद आरोपी समुद्र सिंह निवासी लालोनी को थाने की विशेष टीम ने सेमरापुरा मोड से गिरफ्तार किया है.

क्या कहना है पुलिस का दूसरे मामले में
दूसरे मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि इसी प्रकार सहायक अभियंता बाड़ी देशराज द्वारा आरोपी रामभरोसी के खिलाफ सरकारी हैंडपंप के 10 पाइप और हैडपंप के ऊपर का हेड को चोरी कर ले जाने एवं सरकारी बोर में अपने निजी समरसेबल डालने तथा सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने का मुकदमा दर्ज कराया था. इस पर नामजद आरोपी रामभरोसी निवासी दादुर को थाना पुलिस ने हांसई मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है.

Reporter- Bhanu Sharma