
Sirohi: जिले में दो दिन पूर्व आबकारी विभाग (Excise Department) की कार्रवाई के बाद पुलिस लगातार सवालों के घेरे में घिरती नजर आ रही है. जिले में आबकारी विभाग की शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई के बाद से पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें- मिसाल पेश कर रहा Sirohi का यह अस्पताल, Covid मरीजों का कर रहा निशुल्क उपचार
मामले में सिरोही पुलिस पर लगातार आरोप लग रहे हैं कि शराब के इतने बड़े कारोबार की भनक पुलिस को कैसे नहीं लगी? इधर अब विभाग के एक कांस्टेबल ने सिरोही एसपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पैसे मांगने और नहीं देने पर निलंबित करने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस की हौसला अफजाई के लिए गीत का विमोचन, थारी सेवा माहि चौकस दिन-रात
शराब पकड़ने वाले सिपाही को एसपी ने कर दिया था निलंबित
जानकारी में सामने आया है कि करीब डेढ़ महीने पहले आबूरोड में एक सिपाही देवेंद्र की ओर से शराब तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई की थी. कांस्टेबल देवेंद्र कुमार (Devendra Kumar) ने आरोप लगाया कि पुलिस अधीक्षक उस कार्रवाई से खफा हो गए थे. उसके बाद एसपी ने एक आरोपी को पकड़ने के लिए सिपाही देवेंद्र कुमार को चेन्नई भेजा. वहां आरोपी पकड़ में नहीं आया तो सिपाही देवेंद्र वापस लौट आया. इस दौरान एक अन्य हैड कांस्टेबल तेजाराम ने सिपाही देवेंद्र को व्हाट्सएप कॉल करके बुलाया और कहा कि चेन्नई से तुम आरोपी से तीन लाख रुपये लेकर आये हो, उसमें से आधे एसपी मांग रहे हैं. अगर नहीं दिए तो तुम्हें निलम्बित कर दिया जाएगा.
क्या कहना है सिपाही देवेंद्र का
सिपाही देवेंद्र ने कहा उसने किसी से भी रुपये नहीं लिए, लेकिन उस पर डेढ़ लाख रुपये देने का प्रेशर डाला गया और 19 अप्रैल को एसपी ने सिपाही पर रुपये लेने का आरोप लगाते हुए देवेंद्र को निलम्बित कर दिया था, सिपाही ने एसपी से निवेदन किया कि उसने किसी से रुपये नहीं लिए, लेकिन एसपी ने सिपाही की एक नहीं सुनी. फिर पीड़ित सिपाही ने जयपुर एसीबी से सम्पर्क कर उसके साथ हुए अन्याय की बात बताई. 22 अप्रैल सिपाही देवेंद्र से जयपुर एसीबी ने शिकायत ईमेल करने को कहा और ईमेल मिलते ही एसीबी टीम जयपुर से सिरोही के लिए निकल गई. 22 अप्रैल को सिरोही की एक निजी होटल में ठहरी, एसीबी ने सत्यापन किया था कि सिरोही में मिलीभगत से शराब तस्करी हो रही है, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना ही दूसरे दिन एसीबी टीम वापस लौट गई.
शराब तस्करी के मामले में लगातार अब आरोप लग रहे हैं कि मामले में पुलिस के आलाधिकारियों की मिलीभगत से यह अवैध गोरखधॅंधा सिरोही जिले में पनपा. वहीं, पूरे मामले में विधायक समाराम गरासिया सहित आरएलपी के हनुमान बेनीवाल भी मामला उठा चुके हैं.
Reporter- SAKET GOYAL
