News in Brief

ICC Rankings Latest Update: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन से विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था. वह इस नंबर-1 पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाए और नीचे खिसक गए. भारत के खिलाफ लगातार शतक लगाने के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए हैं. आईसीसी ने बुधवार (21 जनवरी) को ताजा रैंकिंग जारी की है. विराट ने हाल ही में 14 जनवरी को टॉप स्थान हासिल किया था. उन्हें मिचेल ने पीछे छोड़ दिया है.

इंदौर में मिचेल ने मचाया था धमाल

18 जनवरी को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. तीसरे और आखिरी वनडे मैच में कीवी टीम के 5/2 के स्कोर के बाद मिचेल नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर जमकर हमला बोला. खासकर स्पिनरों कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा को निशाना बनाया. मिचेल ने 137 रन बनाए. यह वनडे क्रिकेट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. उन्होंने चौथे विकेट के लिए ग्लेन फिलिप्स के साथ 219 रन जोड़े. फिलिप्स ने 106 रन बनाए. उन्होंने न्यूजीलैंड को 50 ओवर में 337/8 के स्कोर तक पहुंचाया.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाएंगे ये 8 खिलाड़ी, एक तो धोनी का ‘चेला’, गेंद पर बेरहमी से करता है प्रहार

कोहली से काफी आगे निकले मिचेल

भारत के खिलाफ शानदार वनडे सीरीज के बाद मिचेल ने कोहली को पीछे छोड़ दिया. भले ही कोहली की रेटिंग दस अंक बढ़ी हो. रैंकिंग में टॉप पर अंतर बढ़ गया क्योंकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 784 से 845 अंकों पर पहुंच गए. 50 ओवर के फॉर्मेट में लगातार बड़े स्कोर बनाने के बाद कोहली ने पिछले हफ्ते टॉप स्थान हासिल किया था. मिचेल उनसे सिर्फ एक अंक पीछे थे. अब वह आगे निकल गए. 

रोहित शर्मा ने मिचेल को नंबर-1 से हटाया था

इब्राहिम जादरान, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और बाबर आजम उन खिलाड़ियों में से हैं जो इन दोनों का पीछा कर रहे हैं. मिचेल ने दूसरी बार वनडे क्रिकेट में टॉप स्थान हासिल किया है. हालांकि पिछले नवंबर में रोहित ने उन्हें सिर्फ तीन दिनों में पीछे छोड़ दिया था. मिचेल को न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक जीत में प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने तीन पारियों में 176 की औसत से 352 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सीरीज खत्म की. उनके खाते में दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था.

ये भी पढ़ें: ​2,70,00,00,000 रुपये… BCCI की लगी लॉटरी, IPL से इस AI कंपनी की डील पक्की!

वनडे रैंकिंग के टॉप-10 बल्लेबाज (21 जनवरी 2026 तक)

1. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 845 रेटिंग पॉइंट्स
2. विराट कोहली (भारत)- 795 रेटिंग पॉइंट्स
3. इब्राहिम जादरान (अफगानिस्तान)- 764 रेटिंग पॉइंट्स
4. रोहित शर्मा (भारत)- 757 रेटिंग पॉइंट्स
5. शुभमन गिल (भारत)- 723 रेटिंग पॉइंट्स
6. बाबर आजम (पाकिस्तान)- 722 रेटिंग पॉइंट्स
7. हैरी टेक्टर (आयरलैंड)- 708 रेटिंग पॉइंट्स
8. शाई होप (वेस्टइंडीज)- 701 रेटिंग पॉइंट्स
9. चरित असालंका (श्रीलंका)- 690 रेटिंग पॉइंट्स
10. केएल राहुल (भारत)- 670 रेटिंग पॉइंट्स