News in Brief

लखनऊ: कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आए भारत को आने वाले कुछ महीनों में राहत मिल सकती है. IIT कानपुर के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा के मुताबिक दिसंबर तक देश में हर्ड इम्यूनिटी तैयार हो जाएगी. और संक्रमण के ट्रांसमिशन की स्पीड काफी कम हो जाएगी. सब कुछ प्लान के मुताबिक चला तो जल्द ही महामारी से निजात मिलेगी.

दैनिक भास्कर में छपी रिपोर्ट के मुताबिक डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (DST) के सेक्रेटरी और IIT कानपुर के सीनियर प्रोफेसर डॉ. आशुतोष शर्मा का कहना है कि दिसंबर तक देश में हर्ड इम्यूनिटी तैयार हो जाएगी. और 60 से 70% लोगों में एंटीबॉडी डेवलप हो जाएंगी. इससे कोरोना संक्रमण के ट्रांसमिशन की स्पीड कम होगी.  

उन्होंने कहा कि सभी को सतर्कता बरतने की जरूरत है. वैक्सीनेशन के बाद भी लोगों को मास्क पहनना पड़ेगा. वायरस के अलग-अलग म्यूटेंट आ रहे हैं. पिछले फेज में एक्सपर्ट्स और प्लानिंग कमेटी इसका अंदाजा नहीं लगा पाई थीं. जिसकी वजह से दूसरा फेज काफी ज्यादा खतरनाक हो गया. हमें इस समय कोविड से बचाव के लिए बेहद सावधान रहना होगा. इसमें मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, वैक्सीनेशन की भूमिका अहम है. 

राहत: यूपी में कम हो रहे कोरोना केस, बीते 24 घंटे में आए 10628 नए मामले, 24837 ने जीती जंग

वैक्सीन है असरदार
उन्होंने कहा  कि वैक्सीन UK,ब्राजील और भारत में मिले वायरस के नए म्यूटेंट्स पर भीअसरदार हैं. इसलिए सभी को वैक्सीनेशन कराना चाहिए. इससे रिस्क रेट काफी कम होगा साथ ही संक्रमण के ट्रांसमिशन पर भी रोक लगेगी. 

बीते 24 घंटे में आए 10628 नए केस
यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 10628 नए केस सामने आए हैं. जबकि 311 लोगों की मौत हुई है. राहत की बात यह है कि इस दौरान 24837 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं. यूपी में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मेरठ में 701 नए केस आए हैं. वहीं सबसे कम कौशाम्बी में 08 कोविड केस आए हैं. प्रदेश में फिलहाल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,63003 है.

यूपी में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस मेरठ में  हैं. जहां एक्टिव केस की संख्या 11,769 है. वहीं सबसे कम कोविड एक्टिव केस कौशाम्बी जिले में 146 हैं. राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 525 नए कोरोना के मामले आए हैं. पिछले 24 घंट में 267420 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं जबकि अब तक कुल 44695189 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. 

WATCH LIVE TV