News in Brief

IND vs NZ Playing XI: टीम इंडिया में टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले इंजरी का खतरा मंडरा रहा है. भारतीय टीम में पहले ही वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हैं, अब एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है. इंजरी के चलते ये ऑलराउंडर दूसरे टी20 मैच से ड्रॉप हो चुका है. टीम इंडिया दूसरे टी20 मुकाबले में दो बदलाव के साथ मैदान में उतरी है. सूर्यकुमार की कप्तानी वाली टीम टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है और दूसरे टी20 मैच में जसप्रीत बुमराह के बिना उतर रही है.

रायपुर में भारत ने चुनी गेंदबाजी

टीम इंडिया ने रायपुर में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘हम पहले बॉलिंग करेंगे. वहां पहले से ही थोड़ी ओस है, हमने हाल के दिनों में चेज नहीं किया है, इसलिए हम चेज करना चाहते हैं. मुझे लगता है कि पिच अच्छी दिख रही है. यह वही विकेट है जिसके बारे में उन्होंने कहा था, जो वनडे सीरीज के लिए इस्तेमाल किया गया था. मुझे लगता है कि हम हर गेम खेलते हैं, हम सभी पहलुओं में सुधार करने की कोशिश करते हैं. हम कभी परफेक्ट नहीं होते. हम हमेशा सीखते रहते हैं. लेकिन हां, हम फिर से वही चीजें करने की कोशिश करेंगे.’
 
रेस्ट पर जसप्रीत बुमराह

Add Zee News as a Preferred Source

सूर्यकुमार यादव ने टीम इंडिया की प्लेइंग-XI में बदलाव पर कहा, ‘हम बॉलिंग डिपार्टमेंट, फील्डिंग और बैटिंग में भी वही सुधार कोशिश करेंगे. हमारी टीम में दो बदलाव हैं अक्षर नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें पिछले गेम में चोट लगी थी और बुमराह आज रात आराम कर रहे हैं. इसलिए हर्षित राणा और कुलदीप टीम में आए हैं.’ अक्षर पटेल ने पिछले मैच में बॉलिंग के दौरान एक तेज रफ्तार शॉट के बीच में हाथ डाला था और उनकी बॉलिंग हैंड की उंगली में काफी खून भी निकला. फिलहाल उनकी इंजरी पर कोई अपडेट नहीं है लेकिन वह दूसरे टी20 का हिस्सा नहीं रहेंगे. 

ये भी पढे़ं.. सरफराज के बाद एक और दोहरा शतक… बंगाल से निकला डबल सेंचुरियन, बोर्ड पर 500+ रन

शानदार फॉर्म में हर्षित राणा

हर्षित राणा हाल ही में वनडे सीरीज खेलकर आ रहे हैं जहां उन्होंने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया था. राणा ने आखिरी वनडे में बल्ले से शानदार हाफ सेंचुरी ठोकी थी. वहीं, कुलदीप भी अच्छी बॉलिंग कर रहे हैं. अब इस मैच में दोनों पर सभी की नजरें रहेंगी. भारत ने पिछले मैच में अभिषेक शर्मा की ताबड़तोड़ 84 रन की पारी की बदौलत बोर्ड पर 238 रनों का पहाड़ खड़ा किया था और भारत ने बड़ी जीत दर्ज की थी. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम कितना स्कोर बनाने में कामयाब होती है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी.

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.