News in Brief

SC News: सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य अदालत में जज से बदजुबानी करने और उनके लिए आपत्तिजनक शब्द बोलने वाले वकील को फटकार लगाते हुए उसे बिना शर्त माफी मांगने का आदेश दिया है. ये मामला झारखंड की एक कोर्ट रूम में हुई उस बहसबाजी और विवाद से जुड़ा है जिसकी कोर्ट रूम के बाहर भी खूब चर्चा हुई थी. अवमानना के आरोपी वकील ने कथित तौर पर जज को हद में रहने को कहा था. इस बहस का वीडियो वायरल हुआ था. सीजेआई ने वकील के अड़ियल रवैये पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उसे माफी मांगने का मौका दिया जाना चाहिए.

लिमिट क्रॉस मत करो: वकील

सीजेआई सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने याचिका का निपटारा करते हुए वकील महेश तिवारी को पांच जजों की हाई कोर्ट बेंच के सामने बिना शर्त माफी मांगने की छूट दी है, जिसके खिलाफ पिछले साल अक्टूबर में कंटेम्प्ट का नोटिस जारी हुआ था. सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट से उसकी माफी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है पूरा मामला?

आरोपी वकील ने कथित तौर पर एक जज से कहा था कि ‘हद मत पार कीजिए.’ शुक्रवार को मामले का निपटारा करते हुए ये भी कहा गया कि याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट में बिना शर्त माफीनामा दाखिल करने की छूट दी जाती है. हम हाईकोर्ट से भी अनुरोध करते हैं कि वो इस माफी पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे. वकील को माफी मांगने का मौका दिया जाना चाहिए.