News in Brief

Most T20I sixes for India: अभिषेक शर्मा इन दिनों रन मशीन बने हुए हैं. टी20 में उनके खेलने का अंदाज सबसे जुदा और घातक है. वो पहली गेंद से बाउंड्री लगाते हैं. चौकों से ज्यादा छक्के लगाने की कोशिश रहती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 84 रन बनाए थे, जिसमें 8 छक्के शामिल थे. अब दूसरे और तीसरे मुकाबले में अगर अभिषेक ने छक्कों की बारिश की तो वो एक खास मामले में केएल राहुल से आगे निकल जाएंगे. केएल राहुल का रिकॉर्ड ब्रेक करने के लिए उन्हें 19 छक्के और लगाने हैं.अब सवाल ये है कि आखिर ये रिकॉर्ड है क्या?

दरअसल, अभिषेक शर्मा, केएल राहुल के जिस रिकॉर्ड के करीब हैं, वो भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्ड है. टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल इस वक्त नंबर 5 पर हैं. उन्होंने 72 मैचों में 99 छक्के मारे हैं, जबकि अभिषेक अब तक 34 मैच खेलकर 81 छक्के लगा चुके हैं. 19 छक्के लगाते ही वो राहुल को पछाड़ देंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज के अभी चार मैच बचे हैं और अभिषेक जिस तरह से खेल रहे हैं, उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि केएल राहुल का ये खास रिकॉर्ड टूटना तय है.

अभिषेक शर्मा ने पिछले मैच में क्या किया था?

अभिषेक शर्मा ने पहले टी20 में बल्ले से तबाही मचाई थी. उन्होंने 35 बॉल पर 8 छक्के और 5 चौके लगाकर कुल 84 रन बनाए थे. यह साल 2026 का पहला ही मैच था और अभिषेक ने 8 छक्के लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. वो जबरदस्त फॉर्म में हैं और दूसरे टी20 में भी कुछ ऐसा ही कहर बरपाना चाहेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा- 159 मैचों में 205 छक्के

सूर्यकुमार यादव- 100 मैचों में 156 छक्के

विराट कोहली- 125 मैचों में 124 छक्के

हार्दिक पांड्या- 125 मैचों में 107

छक्के केएल राहुल- 72 मैचों में 99 छक्के

अभिषेक शर्मा- 34 मैचों में 81 छक्के

अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर कैसा है?

अभिषेक शर्मा ने 2024 में टी20 डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक वो लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. वो पहली गेंद से छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. जब तक ये खिलाड़ी क्रीज पर होता है, विरोधी टीम खौफ में रहती है. अभिषेक ने भारत के लिए पिछले 2 सालों में 34 टी20 मैच खेलकर 1199 रन बनाए हैं, जिनमें 2 शतक और 7 फिफ्टी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: ‘वो एक जादूगर है, इसमें कोई शक नहीं’…सुनील गावस्कर ने 34 साल के इस भारतीय खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताई सबसे बड़ी खासियत