News in Brief

Jaipur : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश के सभी नर्सिंग कर्मियों को विश्व नर्सिंग दिवस पर ( International Nursing Day) बधाई व शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी महामारी में नर्सिंगकर्मियों ने कंधे से कंधा मिलाकर महामारी (Coronavirus) का डटकर मुकाबला किया है, इसी का नतीजा है कि हम हजारों लोगों की जान बचा पाए हैं.

ये भी पढ़ें-निजी अस्पतालों में लगेंगे सरकारी हॉस्पिटल के बचे वेंटिलेटर-ऑक्सीजन, फ्री में मिलेगी सुविधा

डॉ. शर्मा (Dr Raghu Sharma) ने अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘दा लेडी विथ द लैम्प’ के रूप में विश्वविख्यात फ्लोरेंस नाईटेगल के जन्म दिवस के रूप में पूरी दुनिया में नर्सिंग दिवस मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि नर्सिंग का प्रोफेशन भारत में ही नहीं पूरे विश्व में बहुत ही नोबल प्रोफेशन के तौर पर देखा जाता है. फ्लोरेंस नाईटेंगल ने अपनी सेवा और समपर्ण की भावना से विश्व के इतिहास में अपना नाम अमर कर दिया. युद्धकाल के दौरान उन्होंने दवाईयों की कमी, स्टॉफ की कमी और अत्यन्त विपरीत परिस्थितियों में भी अदम्य साहस का परिचय देते हुए सेवा की नई मिसाल कायम की. 

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि कोरोना के वैश्विक संक्रमण के समय पूरे विश्व के नर्सिंग कर्मी आज भी डॉक्टर और मरीज के बीच का एक ब्रिज के रूप में समर्पित भाव से सेवाएं दे रहे है. 

उन्होंने कहा कि वर्तमान में नर्सिंग स्टाफ (Nursing staff) की अपर्याप्त संख्या बड़ी समस्या है. हमारी सरकार ने नर्सिंगकर्मियों की कमी को पूरा करने के लिये लम्बे समय से लम्बित रिक्त पदों को भरने के मार्ग मेें आ रही अड़चनों को दूर कर हजारो पदों पर स्थायी भर्ती की है. आगे भी जरूरत के हिसाब से नर्सिंग कर्मियों की भर्ती की जाएगी.

डॉ. शर्मा ने बताया कि हमारी सरकार नर्सिंग के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं व चुनौतियां का आंकलन कर उन्हें दूर करने के प्रयास कर रही है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दया और करूणा की प्रतिमूर्ति फ्लोरेंस नाइटएंगल के जन्म दिवस के अवसर पर सभी नर्सिंगकर्मी पूर्ण निष्ठा और समपर्ण भावना के साथ रोगियों की सेवा करने का संकल्प लेंगे और पीड़ित मानवता की सेवा में अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगे.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में कोविड मरीजों को भर्ती करने से मना नहीं कर सकेंगे अस्पताल, फ्री में मिलेगा एबुंलेंस