
Jaipur: विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) के अवसर पर राजस्थान आबकारी विभाग (Rajasthan Excise Department) के अतिरिक्त आयुक्त हरसाय मीणा (Harsay Meena) ने नागरिकों को प्रेरित करने के मकसद से पौधरोपण अभियान (plantation drive) का आगाज किया है.
यह भी पढ़ें- World Environment Day पर NSUI का ‘पौधरोपण अभियान’, बोली- 10 साल तक करेंगे देखभाल
पिछले कई सालों से हरसाय मीणा लगातार प्रदेश में पौधरोपण अभियान के प्रचार प्रसार का बीड़ा उठाए हुए हैं. अपने कार्यकाल में जहां भी उनकी पोस्टिंग रही है, हमेशा पौधरोपण अभियान को गति देने का काम किया है. इसी मकसद के साथ आज श्रीलक्ष्मीनारायण मीणा मैमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला की ओर से पर्यावरण दिवस पर 51 छायादार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ किया गया.
यह भी पढ़ें- Rajasthan में पश्चिमी विक्षोभ का असर, इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी!
पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत ट्रस्ट श्री लक्ष्मीनारायण मीणा मैमोरियल ट्रस्ट कानडियावाला तहसील- जमवारामगढ़, जयपुर की ओर से 51 अशोक, कचनार, मौलसरी के छायादार वृक्ष लगाए गए. मानसून के मौसम में यह अभियान 5 जून से 10 सितम्बर तक चलेगा. जयपुर में सिद्धार्थ नगर आवासीय कॉलोनी में कोरोना प्रोटोकोल की पूर्ण पालना करते हुए इस अभियान का आगाज किया गया.
इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त डॉ. हर सहाय मीणा,ट्रस्ट की अध्यक्ष सुमन मीणा, जीएसएम के महाप्रबंधक केसरलाल मीणा,वार्ड पार्षद कैलाश मीणा(खारडा) पंडित चौथमल शर्मा, श्रीलाल मीणा,खूबाराम मीणा, चंद्रप्रकाश मीणा,चंद्रप्रकाश शर्मा,जगमोहन मीणा, ओमप्रकाश गुप्ता, तूफ़ान, पूरण, देवेंद्र मनीष, दिनेश, भरत, ओमप्रकाश, सुरेश एवं बाबूलाल और पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे.
क्या बोले हरसहाय मीणा
हरसहाय मीणा ने कहा आज के दौर में विश्व पर्यावरण दिवस की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. खासतौर पर ऐसे समय में जब करना काल में लोगों का स्वास्थ्य एक बड़ी चिंता का सबब बना हुआ है. ऑक्सीजन का संकट सब ने देखा है, ऐसे समय में हरसाय मीणा का मानना है कि ऑक्सीजन के सबसे बड़े स्त्रोत वृक्षों को अधिक से अधिक लगाकर ही इस धरती को जीने के लिए रहने के लिए और बेहतर बनाया जा सकता है. अजय मीणा ने कहा कि सुबह के मुखिया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से लगातार इस दिशा में काम हो रहा है. न केवल वे व्यक्तिगत स्तर पर बल्कि विभागीय स्तर पर भी लोगों को सरकारी कर्मियों को पौधरोपण के लिए लगातार प्रेरित प्रेरित करते रहे हैं.
