News in Brief

Jaipur: एक तरफ राजस्थान में कोरोना मौत का तांडव मचा रहा है तो दूसरी तरफ इसे रोकने के लिए सरकार लॉकडाउन और वीकेंड कर्फ्यू लगा रही है. लकिन वहीं जयपुर में पुलिस की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों के जनसैलाब के बीच जनाजा निकाला जा रहा है. जयपुर के चारदीवारी में मुस्लिम धर्मगुरु के जनाजे में भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आई. 

जानकारी के अनुसार, वाहिद मेमोरियल सोसाइटी के सदर जनाब हाजी रफत का सोमवार सुबह इंतकाल हो गया था. इनका जनाजा शाम को 5:30 बजे सूरजपोल गेट से नमाज के बाद घाटगेट कब्रिस्तान ले जाया गया. इस दौरान ये जन सैलाब उमड़ा. 

ये भी पढ़ें-Rajasthan में 2 जून से Unlock की शुरुआत, बाजारों को खोलने का निर्णय

इस भीड़ को रोकने में जयपुर पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव और जिला कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा पूरी तरह नाकाम दिखे. कलेक्टर अंतर सिंह नेहरा ने तो अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए पूरा मामला पुलिस का बता दिया. वहीं, जयपुर पुलिस कमिश्नर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साधी हुई है. 

वहीं, बीजेपी के सांगानेर विधायक अशोक लाहोटी ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप लगाए है. हाजी रफत भाई मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष का इंतकाल में शामिल हुए लोगों की संख्या को लेकर सवाल उठाया. लाहोटी ने कहा कि सरकार एक वर्ग का तुष्टीकरण कर रही है, विधायक और पुलिस की मौजूदगी में हजारों लोग जनाजे में शामिल हुए. आम आदमी के निधन पर अंत्योष्टि में सरकार पाबंदियां लगा रही है,जबकि विधायक और पुलिस की मौजूदगी में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें-वैक्सीन की बर्बादी के आरोपों की बीच राजस्थान सरकार ने कहा-टीककरण का कराएंगे ऑडिट

विधायक अशोक लाहोटी ने प्रोटोकॉल तोड़ने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब देख रही है.