
Jaipur: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (Rajasthan Cricket Association) के अध्यक्ष वैभव गहलोत (Vaibhav Gehlot) के जन्मदिन पर आज प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Indore रवाना हुई Rajasthan cricket team, RCA अध्यक्ष Vaibhav Gehlot ने बढ़ाया हौसला
कोविड- 19 प्रोटोकॉल की पालना करते हुए सामाजिक सरोकारों से संबंधित “जनसेवा अभियान” के तहत प्रदेश भर में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, जिसमें रक्तदान शिविर, गरीब और असहाय लोगों को खाने के पैकेट वितरित करना, पौधारोपण, मास्क और सैनिटाइज वितरण, पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के कार्यक्रम रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें- Cricket में फर्जीवाड़े पर RCA अध्यक्ष सख्त, 8 खिलाड़ियों पर लगाया 2 साल का प्रतिबंध
एनएसयूआई की ओर से भी इस संबंध में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी के नेतृत्व में आज प्रदेश भर में 41 स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सतवीर चौधरी ने बताया कि “प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद और लोकप्रिय नेता वैभव गहलोत का आज जन्मदिन है और इस जन्मदिन को कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के तहत मनाया जा रहा है.
बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह रक्तदान शिविर के आयोजन किए गए हैं तो वहीं, पौधारोपण करने के साथ ही पक्षियों के लिए परिंडे भी बांधे गए हैं. गरीब और असहाय लोगों को भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया है.”
