News in Brief

Jalore: कोरोना (Corona) के दूसरी लहर के बढ़ते संक्रमण (Infection) के बीच चितलवाना निवासी भीखाराम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर कोरोना (Corona patient) और अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए एक बड़ी पहल की है.

यह भी पढ़ें- Jalore : अस्थाई कोविड सेंटर में तब्दील हुआ सरकारी स्कूल, मरीजों को इलाज में मिलेगी राहत

भीखाराम ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उसमें जिले के और अन्य जिले से बड़े डॉक्टरों को जोड़कर अलग-अलग समय निर्धारित किया है, जो डॉक्टर अपने निर्धारित समय में लोगों को हर बीमारी का निःशुल्क इलाज दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Jalore News : 24 घंटों में 16 मरीजों की हुई मौत, 2166 Active Case

सराहनीय है डॉक्टर्स की यह पहल
दरअसल, जालोर के चितलवाना निवासी भीखाराम गोदारा ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उस ग्रुप में जालोर जिले के और अन्य बड़े शहरों में पद स्थापित चिकित्सकों को जोड़कर एक व्हाट्सएप समूह बनाया और उस व्हाट्सएप समूह में उन चिकित्सकों के मोबाइल नंबर और परामर्श का समय निर्धारित किया. फिर एक सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर किया गया, उस पोस्ट में डॉक्टर के नाम, मोबाइल नंबर व परामर्श का समय दिया गया है. जब कोई मरीज सलाह लेना चाहता है तो उस समय के अंदर जिस डॉक्टर का नाम होता है, उससे नि:शुल्क सलाह लेता है. मरीज चाहे तो व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकता है या फिर कॉल कर सकता या फिर वीडियो कॉल भी कर सकता है.

क्या कहना है डॉक्टर्स का
चिकित्सकों का कहना है कि दिन को सैकड़ों मरीजों के कॉल उनके पास आते हैं और उन्हें बिल्कुल अच्छा परामर्श दिया जाता है और मरीज ठीक होने के बाद धन्यवाद देने के लिए भी कॉल करते हैं. ऑनलाइन परामर्श देने से नॉर्मल बीमारी के मरीजों की संख्या अस्पतालों में कम हुई है. इसके बाद गंभीर बीमारी के मरीज ही अस्पतालों में आ रहे हैं. 

कोरोना चेन तोड़ने में सहायक
व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से मरीजों को सलाह देकर उनका इलाज करना इस कोरोना की महामारी में संक्रमण की चेन तोड़ने में सहायक साबित हो रही है क्योंकि नार्मल बीमारी के मरीज ऑनलाइन परामर्श लेकर घर बैठे ही इलाज लेकर सही हो रहे हैं. इससे अस्पतालों में भीड़ नहीं बढ़ रही और संक्रमण की चेन तोड़ने में सहायक साबित हो रही है.

Reporter- Bablu Meena