
Jhalawar : राजस्थान की झालावाड़ एसीबी टीम ने आज भवानीमंडी नगरपालिका के रिश्वतखोर अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी की. एसीबी टीम (Jhalawar ACB) ने कार्रवाई करते हुए 1 लाख 5 हजार रुपये घूस राशि (Bribe) के साथ एक जमादार को ट्रैप कर लिया.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में कोरोना संकट के बीच Black Fungus ने बढ़ाई चिंता, सरकार ने घोषित किया महामारी
कार्रवाई के दौरान भवानीमंडी नगरपालिका के रिश्वतखोर अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छीपा, कनिष्ठ अभियंता देवमित्र कानूनगो तथा एक अन्य जमादार अर्जुन तंवर मौके से फरार हो गया. भवानीमंडी नगरपालिका के घूसखोर अधिकारी द्वारा घूस की यह राशि बकाया वेतन भुगतान और स्थायीकरण करने की एवज में मांगी गई थी.
परिवादी सफाईकर्मी लखन बैरागी ने झालावाड़ एसीबी टीम से शिकायत की थी, कि उसके 22 माह का बकाया वेतन देने तथा पुनः स्थायीकरण करने की एवज में भवानीमंडी नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छीपा द्वारा ढाई लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई. जिसकी एवज में प्रथम किस्त जमादार सुरेश को देने के दौरान झालावाड़ एसीबी टीम ने आरोपी जमादार सुरेश को ट्रैप (ACB Trap) कर लिया और रिश्वत राशि बरामद कर ली.
कार्रवाई के दौरान आरोपी अधिशासी अधिकारी राधेश्याम छीपा, जेईएन देवमित्र तथा घूस कांड में शामिल जमादार अर्जुन तंवर मौके से फरार हो गए. एसीबी टीम अब भवानीमंडी पुलिस की मदद से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.
रिपोर्ट : महेश परिहार
यह भी पढ़ें- Black Fungus पर हमारा पूरा कंट्रोल, बीमारी के लिए अस्पताल में बनाए गए अलग वार्ड: स्वास्थ्य सचिव
