News in Brief

Jhalawar: जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र में आज जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत (Death) हो गई, वहीं दो अन्य लोग भी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ जिला चिकित्सालय (Jhalawar District Hospital) रेफर किया गया है.

यह भी पढ़ें- Baran : Lockdown में निकाली जा रही थी भैरु की सवारी, 9 लोगों पर एक लाख का जुर्माना

मिली जानकारी के अनुसार, भवानीमंडी थाना क्षेत्र के गंग पूरा गुर्जर का खेड़ा और समीप के एक अन्य गांव के कुछ लोगों में चारागाह की जमीन पर खेती को लेकर लंबे समय से विवाद चला रहा था. इसी बात को लेकर आज गंग पुरा निवासी गिर्राज गुर्जर हो उसके दो अन्य साथी चारागाह की कास्ट जमीन पर पहुंचे, जहां समीप के एक अन्य गांव के दर्जन भर लोगों के साथ उनका विवाद हो गया.

यह भी पढ़ें- Rajasthan का Kota जल्द ही ऑक्सीजन में हो जाएगा आत्मनिर्भर, सरकार ने जारी किये निर्देश

इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया. जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी हमले में गिर्राज गुर्जर नामक व्यक्ति का गला कट गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं उसके दो अन्य साथी बंशी तथा विक्रम गुर्जर भी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें भवानीमंडी चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय झालावाड़ रेफर किया गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही भवानीमंडी डीएसपी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घटना स्तर पर हालात को देखते हुए समीप के अन्य थानों के पुलिस जाब्ते को भी बुला लिया और कस्बे में तैनात कर दिया. बहरहाल पुलिस टीमें अब आरोपी पक्ष के लोगों की तलाश में जुटी है, वहीं, हम हालात की गंभीरता को देखते हुए दोनों गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

Reporter- Mahesh Parihar