

Ranchi: यास तूफान का प्रकोप अब खत्म हो गया है, लेकिन इसके बाद वो अब अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़कर गया है. रांची के आसपास के किसान को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. यहां के किसान ज्यादातर सब्जियों की खेती करते हैं. किसान मुख्य रूप से मिर्च ,गोभी ,बीन्स ,खीरा ,टमाटर ,बैंगन ,स्वीट कॉर्न सहित कई सब्जियों की खेती करते हैं. ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है.
रांव टोली के कर्मा उरांव ने इस साल मिर्च के साथ टमाटर और बिन्स की खेती की थी. इस दौरान उन्हें उम्मीद की थी कि इस साल अच्छी फसल से वो अपनी बेटी को पढ़ाई के लिए एक एंड्रॉयड फोन दिलाएंगे लेकिन उनके इस सपने पर भी तूफान ने पानी फेर दिया है.
इस दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने इस साल खेती के लिए ब्याज भी लिया था. लेकिन अब उनके लिए ये कर्ज चुकाने मुश्किल होता जा रहा है. तूफान की वजह से उनकी ज्यादातर फसल पर इसका असर पड़ा है.
ये भी पढ़ें- बिहार में Lockdown-4 के दौरान क्या रहेगा बंद व किसे मिलेगी छूट, जानें यहां सबकुछ
उनके अलावा गांव के ही पारिया उरांव के भी कुछ ऐसे ही हालात हैं. उन्होंने बताया कि उन्होंने दो लाख खर्च कर 4 एकड़ में मिर्च ,टमाटर, बिन्स ,खीरा की खेती की थी. मगर तूफान की वजह से उनकी भी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. इस दौरान जो भी फसल बची है, उसका भाव भी उन्हें नहीं मिल रहा है. ऐसे में अब उनके सामने मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है.

