News in Brief

Ranchi: झारखंड में गुरुवार को कोविड-19 के 977 नए मामले आए तथा 19 और लोगों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में संक्रमण से अब तक 4910 लोगों की मौत हुई है और संक्रमितों की कुल संख्या 3,34,035 हो गई है.

स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि पिछले चौबीस घंटों में सिर्फ दो जिलों रांची और पूर्वी सिंहभूम में ही 100 से अधिक मामले आए.

पिछले 24 घंटे में रांची से 120, पूर्वी सिंहभूम में 160 तथा धनबाद में 73 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई. इस दौरान रांची में सात लोगों की मौत हो गई और पूर्वी सिंहभूम में पांच लोगों की मौत हो गई. 

ये भी पढ़ें- CM हेमंत सोरेन की निजी कंपनियों से अपील, कहा-18 से 45 साल के लोगों के टीकाकरण में करें मदद

राज्य में अब तक 3,14,929 लोग ठीक हो चुके हैं. इसके अलावा 14,196 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है. पिछले चौबीस घंटों में राज्य में कुल 42,453 नमूनों की जांच की गई. 

बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लगा रखा है. इस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की वजह से राज्य में लगातार कोरोना के मामले गिर रहें हैं. इसी बीच सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को बढ़ाते हुए  इसे अब 3 जून तक लागू करने का फैसला किया है. 

(इनपुट- भाषा)