News in Brief

Ranchi: ताउते तूफान का विनाश थमा नहीं था कि एक अन्य चक्रवात ‘यास’ भारत से टकराने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, ‘यास’ 26 मई को पश्चिम बंगाल समुद्री तट से टकराएगा. इसे देखते हुए झारखंड राज्य में अलर्ट जारी किया गया.

मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार, आज से चक्रवाती तूफान ‘यास’ का असर झारखंड के दक्षिणी पूर्वी जिले में देखने को मिलेगा. यहां भारी बारिश होने आसार है वहीं, बुधवार 26 मई को झारखंड के दक्षिणी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी.

ये भी पढ़ेंः Jharkhand Weather Update: 25 से 28 मई तक चक्रवात ‘यास’ का प्रचंड असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इसी संबंध में मौसम विभाग ने कहा है कि ‘चक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार 26 मई की शाम में पूर्वी सिंहभूम से झारखंड में प्रवेश करेगा. उस समय इसकी गति 110-130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी.’

वहीं, 26 मई को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, रांची ,बोकारो, गुमला, हजारीबाग ,खूंटी ,रामगढ़ में भारी बारिश होगी. साथ ही, 27 मई को पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला , सिमडेगा, रांची ,बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खूंटी ,रामगढ़, देवघर, धनबाद ,गिरिडीह ,दुमका ,गोड्डा, जामताड़ा ,पाकुड़ ,साहिबगंज के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. 

इसी के चलते लोगों से अपील की जा रही है कि वह सावधान रहें, मौसम बदलने पर सुरक्षित स्थान पर रहे. साथ ही बिजली की चीजों से दूर रहें. मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई को देवघर, धनबाद ,गिरिडीह, दुमका ,गोड्डा ,जामताड़ा ,पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश के बाद तूफान का असर कमजोर हो जाएगा. 

(इनपुट-मनीष मिश्रा)